{"_id":"57acded34f1c1b2c45ee555a","slug":"just-cut-off-the-head-of-dcm-passenger","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम ने काट दिया बस यात्री का सिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीसीएम ने काट दिया बस यात्री का सिर
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Fri, 12 Aug 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर (बरेली)। रोडवेज बस में पिछली सीट पर खिड़की से सिर बाहर किए बैठे यात्री की मामूली सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ गई। सामने से आई डीसीएम गलत साइड में जा रही बस के पिछले हिस्से को छूते हुई निकली तो खिड़की से बाहर सिर निकाले बैठे कन्नौज के हरेंद्र का सिर झटके से धड़ से अलग होकर सड़क पर जा गिरा। खौफनाक मंजर देख बाकी मुसाफिरों और राहगीरों की चीख निकल गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
गुरुवार सुबह करीब साढे़ छह बजे बरेली डिपो की बस बरेली से कानपुर के लिए चली थी। बस रजऊ के बाद फोरलेन पर मेगी नगला गांव के पास रोड सही न होने की वजह से गलत साइड में चल रही थी। उसी वक्त सामने से डीसीएम भी तेजी से आ रही थी। बताते हैं कि डीसीएम चालक को झपकी आ गई और ऐसे में वाहन पर उसका नियंत्रण नहीं रहा। डीसीएम रोडवेज बस के पिछले हिस्से में घिसटती चली गई। इससे बस में सबसे पीछे वाली सीट पर सिर बाहर निकाले बैठे हरेंद्र की सिर धड़ से अलग हो गया। हादसे में डिवाइडर तोड़ते हुए बस सड़क के दूसरी ओर आ गई तो डीसीएम भी हाईवे किनारे गड्ढे में घुस गई। वहीं इससे लगे झटके ने बाकी मुसाफिरों को भी उछाल दिया। हादसा देखकर मुसाफिर कांप उठे। बस रुकते ही यात्री चीखते हुए नीचे उतर आए। डीसीएम का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया। वहीं देर शाम शव की शिनाख्त कन्नौज के थाना नाल अंतर्गत गांव गड़िया सकरनी निवासी हरेंद्र सिंह के रूप में हुई। वह सिक्योरिटी गार्ड था। सूचना पर हरेंद्र के भाई उपेंद्र सिंह भी फरीदपुर कोतवाली पहुुंच गए। कोतवाली में उपेंद्र ने डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
‘बसों में पूरी सेफ्टी रहती है। दुर्घटना वाली बस की खिड़की पर ‘रब रेल’ लगा हुआ था। इससे सिर या धड़ एकदम बाहर नहीं आ सकता। रब रेल डीसीएस की रगड़ से टूट कर निकल गई। इसीलिए युवक चपेट में आया होगा। यह भी हो सकता हैं कि वह बाहर देख रहा हो। घटना दुखद है।’ - मृगांक अग्रवाल, सेवा प्रबंधक रोडवेज बरेली।