{"_id":"59d29c6b4f1c1bbf538b5505","slug":"jogi-nawada-s-boards-started-three-video-reached-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगी नवादा के बवालियों की पहचान शुरू, तीन वीडियो पुलिस तक पहुंचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जोगी नवादा के बवालियों की पहचान शुरू, तीन वीडियो पुलिस तक पहुंचे
बरेली।
Updated Tue, 03 Oct 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगी नवादा में ताजिया निकालने के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस ने लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो को कब्जे में लेकर बवालियों को चिह्नित करने की कवायद शुरू कर दी। सीओ तृतीय खुद वीडियो की जांच कर रही है। बवालियोें को चिह्नित करने के बाद गिरफ्तारियां होंगी।
जोगी नवादा में रविवार दोपहर डेढ़ बजे अशफाक का ताजिया सकलैनी मोड़ पर पहुंचने के बाद दूसरेे रास्ते पर मोड़ने के दौरान पत्थर चल गए थे। लोगों के मुताबिक, ताजिया मुड़ने के बजाय आगे कुआं तक पहुंच गया। इसके बाद जाटव बस्ती की ओर से पत्थर चलने लगे। पत्थर लगने से ताजिये पर लगा शीशा, आठ गुंबद और आठ मीनारें टूट गईं। इशहाक ने बारादरी थाने में दी तहरीर में पथराव करने वालों में बस्ती के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। बवाल के बाद पुलिस ने लोगों से संपर्क किया तो बवाल के दौरान बने तीन वीडियो सामने आए। सीओ तृतीय नीति द्विवेदी के मुताबिक जांच के बाद सामने आने वाले बवालियों के खिलाफ करवाई की जाएगी।