फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   hungama

मूर्ति स्थापना के बाद शोभायात्रा निकालने पर हंगामा

Wed, 28 Dec 2016 01:25 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 28 Dec 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
रसूलपुर उर्फ रसूलिया गांव में बिना अनुमति देव प्रतिमाओं का जुलूस निकालने पर हंगामा हो गया। दूसरे पक्ष के एतराज पर तीन थानों की पुलिस पहुंच गई। बाद में पुलिस ने मूर्तियां उठवाकर थाने में रखवा ली हैं। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। सीओ ने नई परंपरा डालने और गांव का माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

रसूलपुर उर्फ रसूलिया गांव के एक हिस्से में हिंदुओं के 8-10 और मुस्लिमों के 4-5 घर हैं। पुरानी मठिया को कुछ ही दिन पहले मंदिर का रूप दिया गया था। मंगलवार को मंदिर में शिवलिंग और शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना का कार्यक्रम था। हवन-पूजन के बाद शिवलिंग और नवीन देव प्रतिमाओं की स्थापना से पूर्व दोपहर एक बजे गांव में शोभायात्रा निकाली जा रही थी। लेकिन देव प्रतिमाओं का जुलूस जैसे ही मिश्रित आबादी से गुजरा, मुस्लिमों ने बगैर अनुमति देवप्रतिमाओं का जुलूस निकाले  जाने पर एतराज कर दिया। शिकायत पर मीरगंज थाने की यूपीडायल 100 नंबर बुलेरो चंद मिनटों में पहुंच गई। मीरगंज थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देशपाल सिंह थाने की पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे। शांतिभंग की आशंका को भांपते हुए प्रशासन ने मीरगंज के अलावा शाही, फतेहगंज पश्चिमी थानों की पुलिस फोर्स भी बुलवा ली। सीओ गिरीश कुमार सिंह और तहसीलदार राजेश कुमार भी पहुंच गए। पुलिस-प्रशासन ने बगैर पूर्व अनुमति नई परंपरा डालकर देवप्रतिमाओं का जुलूस निकाले जाने पर जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी और कई अन्य भाजपाइयों के विरोध को दरकिनार कर दिया और मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित होने वाली मूर्तियों को उठवाकर थाने में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि पिछले साल कुछ लोगों ने मोहर्रम का जुलूस भी नहीं निकलने दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed