फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Handcart to carry out his sentence banana

ठेले से केला उठाने पर मिली सजा

Tue, 27 Sep 2016 01:23 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 27 Sep 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Handcart to carry out his sentence banana
अाआपऊफरीन
नौ साल की आफरीन को सिपाही की पत्नी द्वारा पीटे जाने के मामले में पुलिस ने बताया कि छानबीन में पता लगा कि बच्ची सिपाही के बेटे को लेकर केला खरीदने घर से निकली थी। एक केला चुराने पर दुकानदार ने पहले उसकी पिटाई की। सिपाही की पत्नी को पता लगा तो उसने भी  पिटाई कर दी। पड़ोस में रहने वाली बच्ची की रिश्तेदार ने उसके घर फोन करके घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन

इधर नौ साल की आफरीन जो कहानी सुना रही है वह रोंगटे खड़े कर देने वाली है। ये बच्ची कह रही  है कि उसकी हर गलती पर उसे बेरहमी से पीटते हैं। शरीर दबवाते थे और अगर बच्चा रो देता था तब भी संडसी से सिपाही की पत्नी पीटती है। 
विज्ञापन

उसकी मां का कहना है कि पांच महीने से ये बच्ची ऐसे ही नौकरी कर रही है। लड़की मां ने एसडीएम को जो शिकायती पत्र दिया है उसमें कहा गया है कि  उसने अपनी नौ साल की बेटी को पांच महीने पहले सिपाही नईम के घर पर घरेलू काम के लिए लगा दिया था। सोमवार दोपहर ढाई बजे बच्ची को सिपाही की पत्नी शबाना ने लोहे की संडसी, डंडों से बेरहमी से पीट दिया। पिटाई से बच्ची के सीने, पीठ और दोनों हाथों में गहरी गुम चोटें आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी थाने में तैनात सिपाही नईम मीरगंज के मोहल्ला अफसरयान में किराए के मकान में रहता है। रामपुर जिले की तहसील मिलक के गांव भैंसोड़ी निवासी रुबी पत्नी अब्दुल रशीद सोमवार शाम पीड़ित बच्ची को लेकर तहसील में मीरगंज की एसडीएम अर्चना द्विवेदी से मिली। उन्होंने तुरंत पुलिस के निर्देश दिए कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर अवगत कराएं। थाने में इस मसले पर कई घंटे तक सुलह की कोशिशें हुई लेकिन आखिरकार पुलिस को एक्शन में आना ही पड़ा।  

पुलिस तो लिख रही थी समझौते की स्क्रिप्ट
एसओ सतेंद्र सिंह यादव मामले में दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता कराने को थे, लेकिन इसी बीच बात डीजीपी मुख्यालय तक पहुंच गई। वहां से बच्ची के मामले में कार्रवाई के बारे में पूछा जाने लगा। एसओ ने बताया कि सिपाही और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 



मैं तो मौके पर था भी नहीं, सीओ साहब के साथ में था। पत्नी ने केला चुराने की शिकायत मिलने पर बच्ची को दो-तीन हाथ मार दिए थे। बच्ची हमारे बच्चों की तरह घर में रहती है। पत्नी का आपरेशन होने पर मैंने उसे बच्चे की वजह से रख लिया था। पत्नी बच्ची के परिवार से माफी मांग रही है, लेकिन कुछ लोग उसके परिवार वालों को चढ़ा रहे हैं
- नईम, आरोपी सिपाही   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed