फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gokshi

गोकशी करने वालों का हुक्का पानी बंद करेंगे

Thu, 06 Apr 2017 01:45 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 06 Apr 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश की योगी सरकार के अवैध बूचड़खानों की बंदी कराने के बाद ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश ने बड़ी घोषणा की है। जमीयतुल कुरैश के प्रदेश उपाध्यक्ष एंव मारिया फ्रोजन एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन हाजी शकील कुरैशी ने कहा है कि दूसरे धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाना हमारा मकसद नहीं होना चाहिए। सरकार भी मांसाहारियों की विरोधी नहीं है। गोकशी अवैध है तो ऐसा नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने खुद कहा कि हमें किसी का स्वाद खराब करने का अधिकार नहीं है। वैध मांस को भी दूसरे प्रोडक्ट की तरह वैध तरीके से बेचा जाए। इसके बाद भी किसी ने गोकशी करने की कोशिश की तो कुरैशी समाज उसका हुक्का पानी बंद  करेगा। ऐसे लोगों के समाज कोई वास्ता नहीं रखेगा। उनका पूरी तरह से बायकाट करके बेटी-बेटा से शादियां भी नहीं की जाएंगी। 
विज्ञापन

बुधवार को एक बयान में उन्होंने कहा कि अवैध बूचड़खानों से ले जाकर मांस बेचने वाले कुरैशी समाज के लोगों को अच्छी नजरों से नहीं देखा जाता है। घृणा उनकी पहचान बन गई है। आने वाली नस्लों की खातिर वैध काम करें और अच्छे कदम उठाएं। अपने पैतृक कारोबार को बचाने के लिए मांस की दुकानों के बाकायदा लाइसेंस बनवाकर शोरूम खोलें। लाइसेंस बनवाने में कोई दिक्कत आएगी तो जमीतुल कुरैश समाज के लोगों की मदद करेगी। साफ-सफाई और सम्मान के साथ मांस का कारोबार करें। इसी से समाज में कुरैशी समाज के लोगों का सम्मान बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed