{"_id":"57cf23324f1c1b98633174d7","slug":"eight-years-after-the-rape-of-innocent-neck-shoal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल की मासूम की रेप के बाद गर्दन रेती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ साल की मासूम की रेप के बाद गर्दन रेती
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 07 Sep 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर के गांव मोहनपुर उर्फ रामनगर में आठ वर्ष की मासूम की रेप करने के बाद गला काटकर हत्या कर दी गई। गांव के ही स्कूल में कक्षा दो में पढ़ने वाली मासूम सोमवार दोपहर को स्कूल से लौटने के बाद गांव में ही चल रहे भजन कार्यक्रम में चली गई थी और फिर लापता हो गई। घरवाले उसे सोमवार दोपहर से ही ढूंढ रहे थे। मंगलवार को उसका शव पास ही एक खेत में गड्ढे में दबा मिला। इस घटना ने गांव के लोगों को हिलाकर रख दिया है। मंगलवार को आईजी, डीआईजी और एसएसपी समेत कई आला पुलिस अफसरों ने गांव का दौरा कर घटना के बारे में पूछताछ की। मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं आया है। यह भी अंदाजा नहीं लग पाया है कि मासूम के साथ दरिंदगी करने वाला कोई एक था या ज्यादा। दरिंदगी का शिकार हुई बच्ची का परिवार दलित है और पड़ोस के गांव डोहरिया करीब साल भर पहले आकर गांव मोहनपुर उर्फ रामनगर के बाहर बस गया था। मजदूरी करने वाले बच्ची के पिता ने बताया कि सोमवार दोपहर में घर से निकली उनकी बेटी शाम तक नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की । मंगलवार सुबह नौ बजे रामगंगा नगर पुलिस चौकी जाकर उन्होंने बच्ची के लापता होने की जानकारी दी लेकिन पुलिस ने उसकी सूचना को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस चौकी से लौटने के बाद वह फिर अपने घर वालों के साथ बच्ची को ढूंढने निकल पड़े। उसे तलाश करते-करते घर से चंद क दम दूर नत्थूलाल के गन्ने के खेत में उसका कच्छा पड़ा मिला। पिता कच्छा लेकर घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद बच्ची की तलाश और तेज की गई तो कच्छा मिलने वाली जगह से थोड़ी दूरी पर ही उसका शव गड्ढे में दबा मिल गया। गड्ढे में दबे शव के हाथ और पैर ही दिखाई दे रहे थे। बच्ची को खोद कर बाहर निकाला तो नीचे का हिस्सा नग्न था जिससे साफ पता चल रहा था कि बच्ची के साथ रेप करने के बाद उसका गला काटा गया है।
पिता ने घटना की सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी सिटी समीर सौरभ ने घटना का मुआयना करके वहां मौजूद लोगों और परिवार वालों से पूछताछ की। एसओ कमल सिंह यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में रेप के बाद हत्या का मामला लग रहा है। घटना की रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। देर रात मासूम के शव का पोस्टमार्टम हुआ जिसमें उसके गुप्तांग पर चोट और खून निकलना पाया गया। डॉक्टरों ने उसकी स्लाइड बना ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मासूम की मौत गला काटे जाने से हुई है।
प्राथमिक छानबीन से लग रहा है कि मासूम की हत्या आसपास के ही किसी शख्स ने की है। रेप की पुष्टि पोस्टमार्टम से ही होगी। परिवार वालों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर शक भी जताया है। उससे पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा गांव के ही कुछ और संदिग्ध लोग चिन्हित किए गए हैं। उन्हें भी हिरासत में लेकर पूछताछ होगी। -आशुतोष कुमार, डीआईजी