फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

महिलाओं का थाने में प्रदर्शन, सड़क जाम

Sun, 14 Jun 2015 02:10 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 14 Jun 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन

 बानखाना प्रकरण में पुुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने थाना प्रेमनगर में प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। थाने में एसओ के जवाब से असंतुष्ट महिलाएं एसएसपी धर्मवीर यादव से मिलने पहुंच गई। वहां पर महिलाओं को सुुनने के बाद एसएसपी ने इंस्पेक्टर प्रेमनगर को मोबाइल पर फटकारा और कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाओ और गंदगी मत फैलाओ। एसएसपी के आश्वासन के बाद महिलाएं अपने घरों को चली गईं।

विज्ञापन

गुरुवार की रात थाना प्रेमनगर के बानखाना में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच बवाल के बाद आबिद मंसूरी पक्ष की  करीब तीन दर्जन महिलाएं रात साढ़े आठ बजे प्रेमनगर थाने पहुंची। आबिद की बहन आयशा परवीन ने हंगामा करते हुए कहा कि आबिद की हालत खराब है और उसे गुरुवार की रात  से थाने में बैठाए रखा है।  साथ ही बैरक में बंद उनके बेटे ईशान को छोड़ने को कहा। महिलाओं की भीड़ को देखकर इंस्पेक्टर ने आबिद को  को छोड़ दिया लेकिन ईशान को छोड़ने से मना कर दिया। जिससे महिलाओं ने थाने में पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वे सड़क पर आ गईं और जाम लगा दिया। आयशा का कहना था कि बृहस्पतिवार को बवाल के बाद उनके भाई आबिद मंसूरी ने घोसी पक्ष के अब्दुल सलाम आदि कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। घटना वाले दिन जब आबिद अपने बेटे ईशान के साथ तहरीर देने थाने गए तो उन्हें भी पुलिस ने बहाने से बैठा लिया। उन लोगों ने इंस्पेक्टर से बात की तो उन्होंने लगातार तसल्ली दी कि इन्हें छोड़ दिया जाएगा। आज उन्हें जानकारी मिली कि पुलिस ने अब्दुल सलाम की ओर से उनके पक्ष के कई लोगों पर उसी तरह का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप लगाया कि इसके लिए इंस्पेक्टर ने 1.60 लाख रुपये ले लिए हैं। उन लोगों को धोखे में रखकर अन्याय किया गया है वे चुप नहीं बैठेंगी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि दूसरे पक्ष ने भी घटना के बाद ही रिपोर्ट करा दी थी। ईशान उसके आरोपी के तौर पर आज ही दाखिल किया गया है, उसे कल जेल भेजा जाएगा। दूसरा कोई आरोपी उनके पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबिद को भेजा अस्पताल
महिलाओं के पहुंचने के बाद पुलिस ने आबिद को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। आबिद की बेटियों का कहना था कि पिता शुगर के मरीज हैं. लगातार थाने में बैठे रहने से उनकी हालत बिगड़ गई है। पुलिस और बैठाये रखती तो जाने क्या होता।


आरोपों की जांच होगी: एसपी सिटी
इंस्पेक्टर प्रेमनगर पर लगे आरोपों के बाबत एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा का कहना था कि इस तरह के आरोप हैं तो जांच कराई जाएगी। अवैध रूप से हिरासत में रखने की भी जांच होगी। हालांकि झगड़े में यह पक्ष भी दोषी है और मुकदमा पहले ही हो चुका था। बानखाना में बार बार कुछ लोग बवाल की नौबत ला रहे हैं। इन्हें चिन्हित किया जा रहा है, इन पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed