फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

तीन बीबियों, 13 बच्चों के चक्कर में फंसी करोड़ों की प्रॉपर्टी

Mon, 08 Jun 2015 01:50 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 08 Jun 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 थाना बारादरी की खुशबू कॉलोनी में रहने वाले इशरत अली उर्फ नईम फंटी की मौत के बाद उनकी करोड़ों की संपत्ति तीन-तेरह से चक्कर में फंस गई है। लव मैरिज करने पर घर से निकाल दिए उनके बडे़ बेटे सैयद अरमान अली के विरोध करने पर पुलिस ने फिलहाल होटल बंद करा दिया है। पीड़ित ने मामले में तहरीर देकर इंसाफ मांगा है। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठकर विवाद निपटाने का रास्ता निकाल लिया है।


पीलीभीत बाईपास खुशबू इन्कलेब निवासी सैयद अरमान अली ने प्रभारी निरीक्षक को तहरीर में बताया है कि उनके पिता इशरत अली उर्फ नईम फंटी ने तीन शादियां की हैं। जिसमें उनकी दूसरी पत्नी से तीन बहनें और हम दो भाई हैं। पहली पत्नी से पांच बहने और एक भाई हैं। तीसरी पत्नी से दो बहनें हैं। उनकी पिता की पहली पत्नी नूरसबा की चार पुत्रियों की शादी हो चुकी है।तीन पत्नियों के कुल तेरह बच्चे हैं। सबसे छोटी पत्नी रूही उसके पिता डॉक्टर वारसी ने उसके बहनोईयों को अपने साथ मिला लिया है। उसके पिता की 11 मई को मौत हो गई है। उसी दिन से उसके बहनोई भी सारे काम छोड़कर संपत्ति हड़पने की नियत से लगे हुए हैं। उसके पिता की जरी फैक्ट्री और फाहम लॉन के पास रोज मुगलई रेस्टोरेंट पर उसके पिता की छोटी पत्नी कब्जा करना चाहते हैं। सभी ने मिलकर मुझे और मेरी पत्नी को घर से निकाल दिया है। मेरे पिता की करीब तीस करोड़ की संपत्ति हैं और मै दर-दर भटक रहा हूं। मेरी गलती सिर्फ इतनी है कि मैने गरीब परिवार की लड़की से लव मैरिज कर ली थी। पिता की मौत के बाद से ही मुझे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कासिम ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि नईम फंटी के नाम की प्रॉपर्टी को बेचकर उनकी तीनों पत्नियों को दे दिया जाए। वह अपने हिसाब से अपने बच्चों में बांट देंगी।    
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed