{"_id":"86271b24184db2ba61b5ea3922431838","slug":"crime-hindi-news-738","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने थाने में की आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने थाने में की आत्मदाह की कोशिश
बरेली
Updated Thu, 04 Jun 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग बेटी के अपहर्ताओं पर कार्रवाई न होने से नाराज महिला ने बुधवार शाम थाना परिसर में मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद पर आग लगा ली। इससे थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस वालों ने दौड़कर आग बुझाई।
विज्ञापन
सोरहा गांव की आमना शाम करीब पांच बजे थाने पहुंची और अपहर्ताओं पर हल्की धाराओं में मामला दर्ज करने का आरोप लगाने लगी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। उसे कल आने की सलाह दे डाली। इस पर महिला भड़क गई। उसने थैले से मिट्टी तेल की बोतल निकाली और खुद पर तेल छिड़कर दिया। इसके बाद दुपट्टे में आग लगा ली। यह नजारा देख मामले को हलके में ले रहे पुलिस वाले भौचक रह गए। उन्होंने दौड़कर दुपट्टे से आग बुझाई और महिला को समझा-बुझाकर कर घर भेजा। बताया जा रहा है कि महिला ने दो दिन पहले भी थाने में घंटों हंगामा किया था। वह बेहोश भी हो गई थी। उसका आरोप है कि दबाव के चलते पुलिस ने उसकी बेटी के अपहर्ताओं पर कार्रवाई करने के बजाय एक आरोपी से ही उसका निकाह करवा दिया है। एसओ ने खुदकुशी की कोशिश की घटना से अनभिज्ञता जताई है। हालांकि उनका कहना था कि महिला बेटी के कथित अपहर्ताओं की गिरफ्तारी पर जोर दे रही है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी सामने आएगा उसी के अनुरूप कार्रवाई होगी।
विज्ञापन