फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

मामूली बात पर बानखाना में बवाल

Tue, 12 May 2015 01:08 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 12 May 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
 बानखाना चौराहे के पास मसाले की पुड़िया को लेकर हुए मामूली झगड़े को हवा देकर अराजक तत्वों ने चंद मिनटों में पूरे शहर में सनसनी फैला दी। इसका असर भी हुआ और दो वर्ग आमने-सामने आ गए। पत्थरबाजी और मारपीट में बीस से ज्यादा लोग घायल हो गए। हवाई फायरिंग की भी चर्चा रही, हालांकि पुष्टि नहीं हुई। कुछ देर में ही सांप्रदायिक तनाव की अफवाहें उड़ने लगीं। मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई है। पैंतीस बवालियों के  खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर में बानखाना चौराहे के पास कमल प्रजापति का अपने घर के आगे ही पान-बीड़ी-सिगरेट और कोल्ड ड्रिंक का खोखा है। सोमवार सुबह करीब सवा नौ बजे मोहल्ले का ही फैजान अली कमल की दुकान पर पहुंचा और पान मसाले के पांच पाउच लिए। फैजान ने इनमें से एक खोला तो वह लाल निकल आया। फैजान ने उसे वापस करके दूसरा देने को कहा तो कमल ने पान मसाला बदलने से मना कर दिया। इसी को लेकर दोनों में गाली-गलौज और मारपीट होने लगी। फैजान ने शोर मचाकर अपने पक्ष के लोगों को बुला लिया। उसने कमल की दुकान में तोड़फोड़ कर दी। आरोप दुकान में लूटपाट करने का भी है। कमल को पीटे जाने की जानकारी हुई तो उसके परिवार और आसपास के लोग भी घरों से निकल आए। इधर, फैजान की तरफ से भी लोगों की भीड़ जमा हो गई। पथराव होने लगा। हमलावरों ने कमल के चाचा नंदराम के मिट्टी के बर्तन तोड़कर पथराव करना शुरू कर दिया। आरोप है कि हमलावर घर में घुसकर उनकी बेटी प्रीति के जेवर भी लूटकर ले गए। पुलिस ने बवालियों को खदेड़कर किसी तरह हालात काबू किए। फैजान और उसके साथियों पर स्कूल के पीछे वाली गली में रहने वाले बाबूराम, सुरेंद्र कुुमार, बुद्धसेन, मुन्नालाल, नरेश कुमार, त्रिलोक सिंह और नन्हें के घर में घुसकर तोड़फोड़ और लूटपाट का भी आरोप है।

विज्ञापन

मारपीट और पथराव में नीलू, नितिन, कमल, सुषमा, प्रीति, सोमवती, धर्म प्रकाश आदि और दूसरे पक्ष के राजू समेत करीब बीस लोग ज्यादा चोटिल हुए हैं। इनमें से पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सिटी मुकुल द्विवेदी ने बताया कि कमल की तहरीर पर फैजान, राजू, बशीर, डॉन, हसनैन, इकबाल, यूसुफ, रफीक, मोनी, सलीम, पोकर, फिरोज खान, मुन्ना, निथि, मुन्ना, तौहीद, ताजउद्दीन, आशू समेत 15 लोगों को नामजद और 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ बवाल, डकैती और जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। माहौल शांत है। ऐहतियातन मौके पर पीएसी तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed