फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

लग्न समारोह में हर्ष फायरिंग, चार जख्मी

Wed, 22 Apr 2015 01:31 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 22 Apr 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
नरियावल में लग्न समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को परिवार वालों ने चुपचाप निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

थाना अलीगंज के खेलम गांव से नरियावल के विकास की लग्न आई थी। बताया जा रहा है कि लग्न चढ़ाते समय कुछ लोगों ने समारोह के बीच हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। तड़ातड़ गोलियां चलने से पड़ोस से संजू, हरिओम के अलावा विकास के मामा सत्यपाल निवासी कड़का समेत चार लोग जख्मी हो गए। घटना रात नौ बजे है। परिवार वालों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दिए बिना ही घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। घटना के खुशियों के इस मौके पर गमजदा माहौल हो गया। तीन लोगों को ज्यादा छर्रे लगे हैं। जबकि पुलिस इस घटना से ही इनकार कर रही है। नकटिया चौकी इंचार्ज जेपी यादव का कहना है कि उन्हें किसी ने फायरिंग की सूचना नहीं दी है। ऐसा है तो सुबह दिखवाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



गेंहू की फसल जल गई
बिथरीचैनपुर। पदारथपुर गांव के हाजी सरफराज खां के बीस बीघा गेंहू की फसल में अचानक आग लग गई। आग से पूरे खेत में खड़ी गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। लेकिन यह पता नहीं हो पाया कि आग किस तरह लगी। सरफराज खां का कहना है कि आग में उसका करीब 50 कुंटल गेंहू जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed