फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

हीरोइन के फटे कपड़े सील

Sat, 04 Apr 2015 12:20 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 04 Apr 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
अभिनेता अर्जुन पासवान पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाने वाली कैंट की युवती के फटे हुए पकड़े पुलिस ने शुक्रवार को सील कर दिए। इसके बाद पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस का कहना है कि मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद युवती को बयान के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रुप फिल्म्स प्रोडक्शन रिसर्च टाइटिल से फिल्म बनाने जा रहा है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार अभिनेता शक्ति कपूर आदि एक मई को शूटिंग के लिए बरेली आ रहे हैं। इससे पहले ही हीरो अर्जुन पासवान और कैंट इलाके की युवती में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। अर्जुन का आरोप है कि युवती को हीरोइन का रोल देने नहीं मिला तो युवती के बहनोई ने उसके साथ घर में घुसकर मारपीट की। उनके बाल काट दिए और दो मोबाइल भी छीन लिए गए। 31 मार्च को इस मामले की रिपोर्ट अमित आदि के खिलाफ प्रेमनगर में दर्ज कराई गई। इसके बाद युवती ने अर्जुन पर रेप के प्रयास का आरोप लगाते हुए दो अप्रैल की रात थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने कपड़े भी फाड़ने का आरोप लगाया। एसएसआई नरेश कुमार ने बताया कि कई बार फोन पर कहने के बाद युवती ने अपने फटे कपड़े पुलिस को सौंपे। पुलिस ने कपड़े सील कर दिए हैं। उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद युवती को अदालत में बयान दर्ज कराने के लिए पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

00
एसएसपी से मिलेंगे रुहेलखंड के कलाकार
बरेली। अभिनेता अर्जुन पासवान पर लगे रेप के प्रयास के आरोप की निंदा करते हुए रुहेलखंड के कलाकारों और समाजसेवियों ने एसएसपी से मिलने का निर्णय लिया है। कलाकार और समाजसेवी शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे एसएसपी से मिलेंगे और अभिनेता पर दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराने को उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
मुकदमे में समझौते के दबाव को लगाया आरोप
अभिनेता अर्जुन पासवान का कहना है कि युवती तीस मार्च को उन पर रेप के प्रयास का आरोप लगा रही है। फिर उसने दो अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज क्यों कराई। अगर उसके साथ घटना हुई तो उसी दिन उसे रिपोर्ट करानी चाहिए थी। अर्जुन का कहना है कि युवती के बहनोई के खिलाफ 31 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद  एक अप्रैल को उनके पिता पर समझौता के लिए दबाव बनाया गया। आरोप है कि समझौता न करने पर उनके पिता से कहा गया था कि अर्जुन को गंभीर आरोप में फंसा दिया जाएगा। अर्जुन का कहना है कि युवती ने बहनोई पर दर्ज मुकदमे में समझौता कराने को ही उन पर झूठा आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed