फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

महिला सिपाही के पति को गोली मारी - दुकान के विवाद में पार्टनर पर गोली मारने का आरोप अमर उजाला ब्यूरो बरेली। आबकारी विभाग में तैनात महिला सिपाही के पति को कैंट इलाके में देर रात गोली मारकर घायल कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने दुकान के विवाद में पार्टनर पर

Thu, 26 Mar 2015 01:37 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 26 Mar 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
आबकारी विभाग में तैनात महिला सिपाही के पति को कैंट इलाके में देर रात गोली मारकर घायल कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने दुकान के विवाद में पार्टनर पर ही गोली मारने का आरोप लगाया है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सदर कैंट निवासी अंशू साहू आबकारी विभाग में सिपाही हैं। अंशू का पति विक्रांत साहू राजेंद्रनगर स्थित एक निजी संस्थान में काम करता है। विक्रांत बुधवार को देर रात आफिस से घर ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहा था। कैंट में शिव मंदिर से कुछ आगे किसी ने उसे गोली मार दी। गोली उसके बाएं हाथ पर कोहनी के नीचे लगी और वह सड़क किनारे गिर गया। गोली मारने वाला फरार हो गया। इसके बाद विक्रांत ने अंशू को फोन किया। अंशू पड़ोसी प्रदीप यादव की मदद से उसे निजी अस्पताल लेकर आई। अंशू ने बताया कि मोहल्ले के ही एक युवक ने उनकी दुकान किराए पर ली और परचून की दुकान खोल ली। जिसमें विक्रांत भी पार्टनर बन गया। इसी को लेकर दोनों में अब विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर युवक ने विक्रांत को गोली मारी है। अंशू ने बताया कि अभी उसके पति का उपचार चल रहा है। होश में आने के बाद पूरी घटना क्या है वह ही बता पाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed