फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime branch arrested absconder

क्राइम ब्रांच ने दबोचा 25 हजार का इनामी बदमाश जुबेर

Wed, 14 Mar 2018 12:45 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 14 Mar 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime branch arrested absconder
criminal arrested
क्राइम ब्रांच की टीम ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश जुबेर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि बदमाश की चलाई गोली सिपाही के हाथ से रगड़ खाती हुई निकल गई जबकि पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी। बदमाश नवाबगंज की डकैती में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक यह मुठभेड़ बिथरी में कुआंडांडा रोड पर हुई। मंगलवार सुबह करीब चार बजे सूचना पर पुलिस कुआंडांडा रोड पर पहुंची तो शाहजहांपुर के थाना खुटार अंतर्गत गांव जादोंपुर निवासी बदमाश जुबैर और उसके साथी तबर अली ने फायर कर दिया। बदमाशों की गोली क्राइम ब्रांच के सिपाही मोबीन के हाथ से रगड़ खाती हुई निकल गई। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई जो जुबैर के पैर में लगी। इसके बाद तबर अली भाग गया। जुबैर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पौनिया, दो कारतूस और खोखा बरामद हुआ। कार्रवाई करने वाली टीम में एसआई सौरभ सिंह, श्याम सिंह, सिपाही रामेंद्र, रवि, अंकुल, मोबीन और अंकुर शामिल थे।
विज्ञापन

डकैती में था वांछित
जुबैर 25 हजार का इनामी है। उस पर किला, देवरनिया, किच्छा आदि थानों में नौ मुकदमे दर्ज हैं और गैंग के साथ डकैतियों को अंजाम देता है। 17 सितंबर को नवाबगंज के गांधीटोला में रहने वाले प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष के घर डकैती को अंजाम दिया गया था। घटना के दौरान बदमाशों ने सुभाष की हत्या कर दी थी। जुबैर पर पहले पांच हजार का इनाम था। डकैती में नाम आने के बाद इनाम बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed