फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Children fight , the lawsuit dictated rape

बच्चों का झगड़ा, मुकदमा लिखवाया गैंगरेप का

Sat, 27 Aug 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 27 Aug 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद में एक महिला ने पड़ोसियों को सबक सिखाने के लिए गैंगरेप का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। वही महिला मुकदमा खत्म कराने के लिए शुक्रवार को एसएसपी के सामने पहुंच गई। महिला के बयानों के आधार पर पुलिस ने मुकदमा खत्म करने की तैयारी कर ली है। झूठी रिपोर्ट लिखाने वाली महिला और उसके पति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट के आदेश पर इज्जतनगर इलाके की एक महिला की ओर से 18 अगस्त को गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया था। यह घटना 31 मई की रात 11 बजे की बताई गई थी। मुकदमे में मोरनियां गांव के हुलासीराम व सेवाराम को नामजद किया गया था। महिला का कहना था कि वह अपने मासूम बेटे के साथ घर में अकेली सो रही थी। उसका पति बाहर गया था। उसके घर में घुसे हुलासीराम व सेवाराम ने रेप किया। शोर मचाने पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। उनके चंगुल से छूटने पर महिला ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। मगर पड़ोसियों के पहुंचने से पहले आरोपी भाग गए। शुक्रवार 26 अगस्त को वही महिला पति के साथ एसएसपी के सामने पेश हुई और गैंगरेप की कहानी झूठी बताकर मुकदमा खत्म करने को कहने लगी। एसएसपी ने इज्जतनगर इंस्पेक्टर आरजी शर्मा को बुलाकर महिला को थाने भेज दिया। जहां पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए। उसके बयानों की वीडियोग्राफी भी कराई गई। प्रभारी निरीक्षक आरजी शर्मा ने बताया कि महिला व आरोपियों के बच्चों में विवाद हो गया था। इसी बात पर महिला ने गैंगरेप का आरोप लगा दिया था। बयानों के आधार पर गैंगरेप का मुकदमा खत्म कर दिया जाएगा। महिला और उसके पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोर्ट में रिपोर्ट भेजी जाएगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed