फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Called home and killed throttled

घर से बुलाया और गला घोंटकर मार डाला

Mon, 13 Feb 2017 01:07 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Mon, 13 Feb 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
Called home and killed throttled
Called home and killed throttled - फोटो : बरेली, अमर उजाला
सिरौली इलाके में 25 साल के युवक की उसके ही गले में पड़े धागे से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसका शव बाग में फेंक दिया गया। सिरौली थाना प्रभारी का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या जांच में पता चला है कि शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की उसी के गले में पड़े मोटे धागे से गला घोंटकर हत्या की गई है। अभी अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर हत्यारों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

 क्षेत्र के गांव भूड़ा निवासी मुंशी सिंह यादव का बेटा अमर पाल शनिवार शाम छह बजे खाना खाकर खेतों की रखवाली के लिए जाने की बात पत्नी बादाम श्री से कह रहा था। तभी उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद वह घर से चला गया। देर रात तक घर नहीं आया तो पत्नी को चिंता हुई। उन्होंने पड़ोस में अमर पाल के चाचा मोर सिंह को बताया। इसके बाद परिवार के लोग तलाश में जुट गए, लेकिन अमर पाल का पता नहीं चल सका। उसका मोबाइल भी बंद था। सुबह लोगों ने गांव से एक किमी दूर नन्हू के बाग में अमर पाल का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने प्रधान रघुवर दयाल यादव को सूचना दी। प्रधान ने पुलिस को बुला लिया। सिरौली थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि अमर पाल का गला उसी के गले में पड़े मोटे धागे से घोंटा गया। संभवत: शराब पीने के दौरान झगड़ा हुआ और साथ वालों ने अमर पाल का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद हत्यारे उसका शव बाग में फेंक गए। बाग के रास्ते में मोटर साइकिल के पहियों के निशान भी मिले हैं। तहेरे भाई अमर पाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। चचेरे भाई धनुष पाल ने बताया कि अमर पाल की शादी सात साल पहले जंगबाजपुर गांव के मोर सिंह की बेटी बादाम श्री से हुई थी। उसकी दो बेटियां दो साल की कांति और छह महीने की पुष्पा हैं। माता-पिता की मौत तीन साल पहले हो चुकी है। 15 बीघा जमीन से वह परिवार का गुजारा कर रहा था। 
विज्ञापन


कॉल डिटेल से पता लगेगा किसकी आई थी कॉल
सिरौली थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि अमर पाल के फोन नंबर की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि उसको आखिरी कॉल करके बुलाने वाला कौन था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed