{"_id":"5aaaa0dd4f1c1ba8758b5819","slug":"burgalary-at-motor-garage-near-adg-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी दफ्तर के बगल में मोटर गैराज में चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एडीजी दफ्तर के बगल में मोटर गैराज में चोरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सभासद के एडीजी दफ्तर के बगल में स्थित मोटर गैराज के ताले तोड़कर चोर 36 हजार की नगदी और कई कारों की बैटरियां चोरी कर ले गए। हाई सिक्योरिटी जोन में चोरी होने के बाद पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। सभासद की तरफ पर कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पवन विहार निवासी नरेश शर्मा उर्फ बंटी का एडीजी दफ्तर से लगा मोटर गैराज है। इसमें पुरानी कारों की खरीद फरोख्त का व्यापार होता है। उनके भाई अवधेश दुबे ने फोन पर सुबह 7:30 बजे जानकारी दी कि गैराज के शटर के ताले टूटे पड़े हैं। पुलिस के पहुंचने के बाद पता चला कि गल्ले का ताला तोड़कर करीब 36 हजार रुपये की नकदी, पांच कारों की बैटरी और एलईडी टीवी चोरी हो गया है। चौकी चौराहा चौकी प्रभारी प्रीति पवार मौके पर पहुंचीं। उनके मुताबिक वारदात आसपास के गिरोह ने की है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।