फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Black bag put on the road in the Newborn

काली थैली में नवजात को सड़क पर डाला

Wed, 28 Sep 2016 01:17 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Wed, 28 Sep 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
थाना प्रेमनगर इलाके में धोबियों वाली गली स्थित रघुनाथ जानकी मंदिर के पास काली थैली में नवजात शिशु को कोई सड़क डाल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे पार्षद को सौंप दिया। पार्षद ने उसका पहले प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया। बाद में उन्होंने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। बच्चे को गोद लेने के लिए तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे पार्षद कपिल सक्सेना की सूचना पर प्रेमनगर पुलिस ने काली थैली में नवजात को बरामद किया। पार्षद उसे मोहल्ले वालों की मदद से निजी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टर ने बताया कि नवजात लड़के का कुछ दिन पहले जन्म हुआ है। यह नवजात कुछ देर थैली में और रह जाता तो बचना मुश्किल है। मोहल्ले की ही पूनम अरोरा नाम की महिला बच्चे को गोद लेने को उसकी सेवा में लगी हुई हैं। पुलिस के कहने पर पार्षद ने नवजात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया तो वह ही उसकी देखरेख को वहां रुक गईं। सीओ सिटी प्रथम सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि बच्चे को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा। वहां से ही यह फैसला होगा कि वह कहां रहेगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed