फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly College teacher , clerical complaint against

बरेली कालेज के शिक्षक, लिपिक के खिलाफ तहरीर

Fri, 29 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Fri, 29 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
कामर्स के शिक्षक डॉ. गिरीश कुमार की सर्विस बुक से छेड़छाड़ करके जन्मतिथि बदलने के मामले में मुकदमा दर्ज करने के लिए बरेली कालेज ने थाना बारादरी में शिक्षक नेता और लिपिक के खिलाफ तहरीर दे दी। प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव की ओर से मुकदमा दर्ज करने के लिए यह तहरीर बृहस्पतिवार को सुबह थाने में भिजवाई गई। हालांकि डॉ. सोमेश 30 जुलाई तक छुट्टी पर हैं और प्राचार्य का चार्ज उपप्राचार्य डॉ. अजय शर्मा पर है लेकिन माना जा रहा है कि तीन दिन पहले छुट्टी पर जाने से पहले प्राचार्य तहरीर लिखकर थाने में भिजवाने के लिए कार्यालय में दे गए थे।
विज्ञापन

थाना बारादरी पुलिस ने तहरीर मिलने की पुष्टि की। हालांकि देररात तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। तहरीर में कालेज के शिक्षक नेता और लिपिक का नाम शामिल है। प्रकरण के मुताबिक, कुछ महीने पहले कामर्स के शिक्षक डॉ. गिरीश कुमार की सर्विस बुक से छेड़छाड़ करके उनकी जन्मतिथि काटकर दूसरी लिख दी गई। सर्विस बुक कालेज के कार्यालय में थी। मामले ने तूल पकड़ा तो प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव ने इस मामले की जांच रिटायर जिला जज एनसी हरित से कराई। उन्होंने कई लोगों के बयान दर्ज करने के बाद पाया कि सर्विस बुक में छेड़छाड़ हुई और वह कार्यालय लिपिक रामऔतार के पटल पर उपलब्ध थी। जांच के दौरान लिपिक की ओर से कहा गया कि शिक्षक उसके पटल पर आए और उन्होंने सर्विस बुक से छेड़छाड़ करते हुए पेन से जन्मतिथि में परिवर्तन कर दिया। हालांकि परिवर्तन के साथ शिक्षक ने हस्ताक्षर भी किए। गवाह के तौर पर शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. वीपी सिंह ने हस्ताक्षर किए। प्राचार्य ने जांच रिपोर्ट मैनेजमेंट कमेटी के सचिव देवमूर्ति को सौंप दी थी। सचिव ने इस मामले में प्राचार्य को कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर छुट्टी जाने से पहले प्राचार्य तहरीर लिखकर कार्यालय में दे गए थे, जिसे बृहस्पतिवार को सुबह थाने भिजवा दिया गया। बारादरी इंस्पेक्टर कमरुल हसन ने बताया कि तहरीर मिल गई है। इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed