फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly College is working in two extortion !

बरेली कालेज में काम करना है तो रंगदारी दो!

Thu, 01 Sep 2016 01:58 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 01 Sep 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
बरेली कालेज में एक छात्र नेता को गोली लगने का मामला अभी खुल भी नहीं पाया कि गुंडई का एक और मामला सामने आ गया। कालेज में परीक्षा भवन का निर्माण कर रहे ठेकेदार से  बुधवार को शाम लगभग साढ़े छह बजे प्राचार्य कार्यालय के सामने े धमकाकर रंगदारी मांगी गई। कहा कि कालेज में काम कराना है तो रंगदारी तो देनी पड़ेगी। वरना तमंचे की गोली खानी पड़ेगी। ठेकेदार ने दो छात्र नेताओं पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत प्राचार्य से की है। प्राचार्य ने उसको एफआईआर कराने को कहा है।
विज्ञापन

पदारथपुर में रहने वाले ठेकेदार मकसूद ने बताया कि वह कालेज में पिछले तीन महीने से परीक्षा भवन का निर्माण करा रहा है। बुधवार को लेबर को मजदूरी के पैसे बांटने के लिए कालेज गया। प्राचार्य कार्यालय के बाहर पहुंचा तो दो छात्र नेताओं ने उसको घेर लिया और बैग की तलाशी लेते हुए धक्कामुक्की की लेकिन उसके बैग में पैसे नहीं थे तो बोले- यहां काम कराना है तो पैसे देने होंगे। वरना हम गोली मारकर ले लेंगे। यह भी कहा कि पुलिस में जाने से भी कुछ नहीं होगा। इस बीच मौके पर एक राजमिस्त्री पहुंच गया तो ठेकेदार ने जान बचाई। उसने शाम को इसकी शिकायत फोन पर प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव से की। दोनों छात्र नेताओं के नाम भी बताए। प्राचार्य ने उसको दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को कहा है। ठेकेदार मकसूद का कहना है कि उसको दोनों छात्र नेताओं से जान का खतरा है। इससे वह काफी डरासहमा हुआ है। उसने बताया कि वह बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देगा। ठेकेदार जिन दो छात्र नेताओं के नाम बता रहा है, वे कालेज में दबंगई के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन


कोट...
हां ठेकेदार मकसूद का फोन आया कि उससे कालेज में निर्माण के लिए दो छात्र नेताओं ने रंगदारी की मांग की। मैंने उससे कहा है कि वह मुझे भी लिखकर दे, उनके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराए। कालेज के अंदर ऐसी गुंडई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सोमेश यादव, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed