फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Anchor the drug was administered

एंकर को नशीला पदार्थ पिलाकर किया ब्लैकमेल

Mon, 11 Jan 2016 02:00 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 11 Jan 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
बरेली। लोहड़ी मेले में चंडीगढ़ से आई एंकर को इवेंट कंपनी के अफसर ने नशीला पदार्थ पिलाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की तो हंगामा खड़ा हो गया। दोपहर से शाम तक प्रेम नगर थाने और एक होटल में हंगामा मचा रहा। एंकर के आरोपों को गंभीरता से लेकर पुलिस भी हरकत में आ गई। हालांकि बाद में दोनों ने आपस में बैठकर समझौता करा लिया।  
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे एंकर प्रेमनगर थाने पहुंच गई। उसने प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह को बताया कि वह लोहड़ी मेले में भाग लेने इवेंट कंपनी के साथ चंडीगढ़ से आई है। टीम डीडीपुरम स्थित एक होटल में टिकी है। इवेंट कंपनी का अफसर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। शनिवार रात उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। रविवार सुबह कहा कि उसकी कई फोटो उसके पास हैं। वह जैसा चाहता है वैसा करो वर्ना फोटो इंटरनेट पर डाल दी जाएंगी। एंकर का कहना था कि उसने अफसर का मोबाइल छीनकर अपने फोटो डिलीट करने की कोशिश की। इससे होटल में हंगामा हो गया। वह काफी समय से अफसर के साथ काम कर रही है। अचानक उसके व्यवहार में बदलाव में वह परेशान हो गई है। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह होटल जा पहुंच गए। दोनों को आमने-सामने बैठाकर बात की गई। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार मामला लेनदेन का लग रहा है। अब समझौता हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed