फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Aliganj area rape with woman

अलीगंज इलाके में महिला के साथ बलात्कार

Tue, 02 Aug 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 02 Aug 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज इलाके में रहने वाली एक महिला से गांव के एक युवक ने रेप किया। घटना को अंजाम देने में गांव के दो युवकों ने आरोपी का सहयोग किया। विरोध करने पर महिला को धमकी दी गई। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना सोमवार शाम करीब सात बजे की बताई जाती है। अलीगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला घर में अकेली थी। उसका पति और बच्चे काम से गए थे। आरोप है कि तभी घर में घुसे तीन युवकों ने महिला को दबोच लिया। उनमें एक युवक ने महिला को पकड़े रखा और दूसरे ने रेप किया। तीसरा युवक दरवाजे पर खड़ा आने जाने वालों को देखता रहा। घटना के समय घर पहुंची बेटी के शोर मचाने पर एक पड़ोसी युवक पहुंच गया। फिर तो आसपास के कई लोग इकट्ठे होने लगे। तभी पकड़े जाने के डर से तीनों धमकी देते हुए फरार हो गए। देर शाम महिला ने अलीगंज थाने जाकर तहरीर दी। हालांकि देर रात तक पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस इस आरोप के पीछे आपसी विवाद मान रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed