{"_id":"58a744234f1c1bb901d83fe9","slug":"agricultural-machinery-and-engine-oil-major-fire-in-warehouse","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि यंत्र और इंजन ऑयल के गोदाम में भीषण आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कृषि यंत्र और इंजन ऑयल के गोदाम में भीषण आग
बरेली।
Updated Sat, 18 Feb 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
Agricultural machinery and engine oil major fire in warehouse
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
रामपुर रोड पर स्वालेनगर में स्थित कृषि यंत्र और इंजन ऑयल के गोदाम में शुक्रवार दोपहर दो बजे आग लग गई। आग की लपटों ने नीचे स्थित दुकान को भी आगोश में ले लिया। इंजन ऑयल के साथ ही गोदाम में गत्ते आदि रखे होने से आग पर काबू पाना काफी मुश्किल हो गया। फायर ब्रिगेड के अफसरों और कर्मचारियों के साथ ही सेना की फायर ब्रिगेड ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में करीब पंद्रह लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर निवासी बंशी लाल सेठी की किला क्षेत्र के स्वाले नगर में दिल्ली एग्रो के नाम से कृषि यंत्र, इंजन ऑयल बेचने की दुकान है। दुकान के ऊपर ही गोदाम है जिसमें काफी सामान भरा हुआ था। शुक्रवार दोपहर दो बजे गोदाम में अचानक आग लग गई। यह देख नीचे बैठे बंशीलाल ने दुकान से भागकर शोर मचाया, लेकिन आग ने तेजी पकड़ ली। गोदाम में रखे इंजन ऑयल और गत्ते जलने से आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया और नीचे दुकान को भी आगोश में ले लिया। जिससे दुकान और गोदाम का सामान धू धू कर जलने लगा। ऊपर गोदाम से धुआं निकला तो आसपास के लोग दौड़े। बंशी लाल ने भी फायर स्टेशन पर सूचना दी। फायर स्टेशन से पांच गाड़ियां पानी की पहुंची। एफएसओ समेत उनकी टीम ने भारी मशक्कत की। सेना की भी एक फायरब्रिगेड बुला ली गई। फायर कर्मियों के साथ ही सैनिकों ने मोर्चा संभालते हुए शाम सात बजे आग पर काबू पाया। बंशी लाल सेठी ने बताया कि आग में करीब 15 लाख रुपये की क्षति हुई है। व्यापारी बंशी लाल का कहना है कि उन्होंने आग लगने के तुरंत बाद फायर स्टेशन को सूचना दी, लेकिन गाड़ियां थोड़ी देरी से पहुंची।
दीवारें और लिंटर चटक गया, दहशत में रहे लोग
बरेली। आग इतनी भयंकर थी कि उसकी तेज लपटों से दुकान, गोदाम की की दीवारें और लिंटर भी चटक गया। पूरे इलाके में धुआं ही धुआं हो गया और चारों तरफ दहशत का माहौल था। इससे घबराकर सुरक्षा कर्मियों ने किसी को गोदाम के करीब नहीं जाने दिया। लोगों की चारों तरफ काफी भीड़ लगी रही। इस कारण रामपुर रोड पर एक साइड से यातायात भी प्रभावित रहा। इंजन ऑयल और गत्ते ज्वलनशील होने से आग बढ़ती ही जा रही थी। एक के बाद एक फायर स्टेशन से पांच गाड़ियां पानी की मंगवाई गई। इसके साथ ही एक सेना की फायरब्रिगेड भी आई, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
शटर हटाकर बनाई गई दीवार बनी बाधक
स्वालेनगर में रामपुर रोड के किनारे दाहिनी साइड में खुला गोदाम है। सामने बड़ा सा दरवाजा लगा है। इसके पीछे की एक साइड में दुकान है और उसके ऊपर ही स्थित कमरे में गोदाम है जिसमें काफी सामान भरा रहता था। इसी के बराबर से मुख्य रोड से अंदर को एक रास्ता जाता है, जिसकी तरफ दुकान में शटर लगे थे। जिनके ताले आए दिन काटकर चोरी हो जाती थी। व्यापारी का कहना है कि करीब 15 बार उनकी दुकान से चोरी हुई। इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने शटर हटवाकर दीवार बनवा दी और बाहर खुले गोदाम से ही अंदर से दुकान के लिए रास्ता बना लिया। शुक्रवार को आग बुझाने में यह दीवार बाधक बन गई। दुकान के अंदर से पानी डालने में काफी दिक्कत हुई।