फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Adding a DM to Whitsap Group by inserting DM

व्हाट्सऐप ग्रुप से डीएम को जोड़कर अश्लील पोस्ट डाली

Tue, 13 Jun 2017 12:59 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Tue, 13 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Adding a DM to Whitsap Group by inserting DM
Whatsapp
फेसबुक, ट्विटर जैसी सोशल साइट्स के अलावा व्हाट्सऐप ग्रुप पर अश्लीलता परोसने वाले हदें पार कर रहे हैं। डीएम डॉ. पिंकी जोवल को ही लवली ग्रुप के एडमिन ने अपने ग्रुप से जोड़कर अश्लील पोस्ट डालने की शर्मनाक हरकत कर दी। इससे खफा डीएम ने एडमिन को चिह्नित कराकर उसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बरेली में व्हाट्सऐप ग्रुपों की भरमार है। जो चाहता है ग्रुप बनाकर आला अधिकारियों को जोड़ लेता है। पुलिस और प्रशासन ने भी अपने कई ग्रुप बना रखे हैं। अधिकारी ग्रुप छोड़ भी दें तो फिर जोड़ लेते हैं। मीडिया कर्मियों ने भी तमाम ग्रुप बना रखे हैं। सूचनाओं से ज्यादा उन पर चुटकुले और अन्य सामग्री डाल दी जाती है। डीएम को लवली ग्रुप से एडमिन ने जोड़ लिया। इस ग्रुप के एडमिन का नाम राजू कुर्मी बताया जा रहा है। एडमिन ने डीएम के जुड़े होने पर ग्रुप पर अश्लील पोस्ट डाल दी। इसे लेकर डीएम बेहद खफा हैं। उन्होंने ग्रुप एडमिन को चिह्नित करा लिया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होना तय मानी जा रही है। डीएम ने बताया कि उनके सीयूजी पर भी तमाम लोग हाय हैलो लिखकर भेज रहे हैं। कोई गुड मार्निंग लिखकर भेजता है। यह समय की बर्बादी है।  काम की सूचना हो तो कोई दिक्कत नहीं। फालतू मैसेज करने से अधिकारियों का समय ही बर्बाद होता है। इसलिए अधिकारियों को  हैलो लिखकर मैसेज नहीं किए जाने चाहिए। 
विज्ञापन


ट्विटर पर सक्रिय होंगी डीएम
-शासन का फरमान आने पर डीएम डॉ. पिंकी जोवल ने ट्विटर को अपडेट करने को कहा है।  सीडीओ सतेंद्र सिंह को ट्विटर की निगरानी करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। ताकि ट्विटर पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेकर उन पर कार्रवाई हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed