फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बाजार गईं दो बहनें लापता, अपहरण की आशंका

बाजार गईं दो बहनें लापता, अपहरण की आशंका

Thu, 06 Sep 2018 12:27 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
बाजार गईं दो बहनें लापता, अपहरण की आशंका
घर से बाजार जाने के लिए निकलीं दो सगी बहनें लापता हो गईं। उनके पिता ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाना इज्जतनगर में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव कर्मपुर चौधरी निवासी जीसुखराम शर्मा भवन निर्माण के ठेकेदार हैं। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे उनकी बेटी राजेश्वरी अपनी छोटी बहन पुष्पा के साथ न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी के बाजार से खरीदारी को निकली थी। बेटियों की चिंता में कुछ ही देर बाद ही उनकी मां मुन्नी देवी भी पीछे-पीछे बाजार गईं। उन्होंने पूरा बाजार छान मारा लेकिन बेटियों का कहीं पता नहीं लगा। तब उन्होंने अपने पति को जानकारी दी। वह भी बेटियों को खोजने में लग गए। सभी रिश्तेदारों और परिचितों से जानकारी की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद बुधवार को जीसुख ने थाना इज्जतनगर पहुंचकर बेटियों की गुमशुदगी दर्ज करा दी। बेटियों के अपहरण की आशंका जताते हुए जीसुख ने बताया कि पुष्पा कक्षा आठ में पढ़ती है, जबकि राजेश्वरी ने कक्षा छह के बाद पढ़ाई छोड़ दी है। उन्होंने बताया कि बेटियां मोबाइल फोन भी नहीं रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed