फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Scuffle between security personnel and students outside the BHU Vice-Chancellor's office.

Varanasi News: बीएचयू के कुलपति कार्यालय के बाहर सुरक्षाकर्मियों और छात्रों में धक्कामुक्की

Wed, 02 Sep 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Scuffle between security personnel and students outside the BHU Vice-Chancellor's office.
वाराणसी। बीएचयू के कुलपति कार्यालय के बाहर केंद्रीय कार्यालय में छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्कामुक्की हो गई। छात्रों को बाहर कर चैनल गेट बंद कर दिया गया तो मुर्दाबाद के नारे लगाए। बीएचयू में पेड़ कटाई पर लगे 2.65 करोड़ के जुर्माने के मामले को लेकर कई छात्र मंगलवार को विरोध करते केंद्रीय कार्यालय पहुंचे। नोकझोंक के बाद छात्रों ने कहा कि महीने भर पहले ज्ञापन दिया था, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। छात्र प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी है कि ठोस कार्रवाई न होने पर आंदोलन लोकतांत्रिक रूप से तेज होगा। छात्र सत्यम सिंह, अमन मौर्य, नितेश राय, निशांत, अश्विनी मंगलवार को कुलपति से मिलने की मांग पर अड़े रहे। कहा कि पिछले 12 दिन से लगातार वीसी ऑफिस और कुलसचिव कार्यालय की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। छात्रों ने बताया कि कर्मचारियों ने माना कि आवेदन कुलपति तक पहुंच चुका है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article