फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former Air Force Squadron Leader stages sit-in over allegations of being shoved by traffic police personnel.

Varanasi News: यातायात पुलिस कर्मियों पर धक्का देने का आरोप, धरने पर वायु सेना के पूर्व स्क्वाड्रन लीडर

Wed, 02 Sep 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Former Air Force Squadron Leader stages sit-in over allegations of being shoved by traffic police personnel.
वाराणसी। लक्सा थाना क्षेत्र के पीडीआर मॉल के पास मंगलवार देर शाम वायु सेना के पूर्व स्क्वाड्रन लीडर के परिजनों के साथ यातायात पुलिस के दो कर्मियों ने दुर्व्यवहार किया। आहत वायुसेना से सेवानिवृत्त स्क्वाड्रन लीडर अजिताभ ने परिजनों के साथ लक्सा चौराहे के पास धरना दिया। चेतगंज और लक्सा पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया। अजिताभ ने पुलिस को बताया कि वह शाम 6.30 बजे परिवार के 10 सदस्यों के साथ पीडीआर मॉल में हनुमान अंश फिल्म देखने जा रहे थे। चेतगंज से पीडीआर मॉल से 500 मीटर पहले ऑटो बदलने के दौरान सफेद रंग की ड्रेस में दो पुलिस कर्मी आए और ई-रिक्शे को तेज से धक्का मारा। 60 साल की मामी के कंधे में चोट आ गई। विरोध किया तो दोनों पुलिसकर्मियों ने गालीगलौज और हाथापाई की। परिवार के 6 सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया। लक्सा थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि पीड़ित को समझाया गया। उनकी मांग थी कि दोनों पुलिस कर्मी माफी मांगे और उन्हें नोटिस भी जारी किया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article