फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Storm victims body didnot get govt vehicle

आंधी तूफान में मरने वालों की लाशों की बेकदरी

Wed, 16 May 2018 01:33 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 16 May 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
Storm victims body didnot get govt vehicle
 आंधी-तूफान में जान गंवाने वालों की लाशों को एंबुलेंस और स्ट्रेचर तक नसीब नहीं हुए। पोस्टमार्टम हाउस पर स्ट्रेचर नहीं मिलने पर लाश के नीचे डंडों को फंसाकर लाया गया। एक बार तो लाश फिसलकर नीचे गिर गई। स्टाफ ने दोबारा नीचे डंडा फंसाया और उठाकर अंदर तक ले गया। मृतकों की लाशों की यह दुर्दशा यहीं तक सीमित नहीं रही। आपदा के बाद डीएम वीरेंद्र कुमार ने पोस्टमार्टम हाउस पर जायजा लेेने के बाद सरकारी एंबुलेंस सहित सभी सुविधाओं का एलान किया था, लेकिन यह हवा हवाई साबित हुआ। कुछ शव तो ठेले पर पोस्टमार्टम हाउस तक लाए गए।
विज्ञापन

रविवार रात भयंकर तूफान में जान गंवाने वालों की संख्या 12 हो गई है। डीएम ने शवों को सरकारी वाहन से पहुंचाने के आदेश दिए थे। जिला अस्पताल में शव वाहन होने बावजूद तूफान में मरने वाले सोनू का शव पोस्टमार्टम हाउस तक पहुंचाने के लिए वाहन नहीं मिला। सोनू शर्मा मजदूरी करत थे। जवान बेटे की मौत से गरीब मुन्ना लाल बेहाल थे। कई घंटों तक शव वाहन नहीं मिला तो उन्होंने 800 रुपये उधार लेकर प्राइवेट एंबुलेंस की व्यवस्था की। तूफान में सड़क पर पेड़ गिरने से हादसे का शिकार हुए लक्ष्मण के शव को ठेले पर रखकर पोस्टमार्टम हाउस तक लाया गया। लक्ष्मण के भाई वीर सिंह के मुताबिक, शव वाहन नहीं मिलने पर ठेले वाले को पांच सौ रुपये देकर शव पोस्टमार्टम हाउस तक लाए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed