फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   प्रधान वैज्ञानिक हत्याकांड में विजिलेंस जांच पर अटकी पुलिस

प्रधान वैज्ञानिक हत्याकांड में विजिलेंस जांच पर अटकी पुलिस

Tue, 18 Jul 2017 01:28 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
प्रधान वैज्ञानिक हत्याकांड में विजिलेंस जांच पर अटकी पुलिस
प्रधान वैज्ञानिक हत्याकांड में विजिलेंस जांच पर अटकी पुलिस - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली।
विज्ञापन

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के जेनेटिक विभाग के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. दीपक शर्मा हत्याकांड में पुलिस की छानबीन विजिलेंस जांच पर आकर अटक गई है। एसपी सिटी रोहित सिंह सजवाण प्रधान वैज्ञानिक के खिलाफ हुई विजिलेंस जांच की फाइल में हत्या का सुराग तलाश रहे हैं। संस्थान स्थित परिसर में प्रधान वैज्ञानिक के आवास पर एसपी सिटी ने क्राइम सीन समझने की कोशिश भी की।
विवेचक इंस्पेक्टर नरेश त्यागी के मुताबिक, 2013 में विजिलेंस जांच में आईवीआरआई में प्रो. एमसी शर्मा के निदेशक रहते तमाम गड़बड़ियां सामने आई थीं। तभी डॉ. दीपक के विभागाध्यक्ष रहते हुए पशु जेनेटिक विभाग में खरीद-फरोख्त में गड़बड़ी की भी विजिलेंस जांच हुई थी। मामले में वह दोषी पाए गए थे और उनके समेत 14 लोगों पर जुर्माना लगा था।
विज्ञापन


हार्ड डिस्क और मोबाइल से नहीं हुआ डाटा रिकवर
बीती 28 जुलाई, 2015 की रात कातिलों ने वैज्ञानिक के कंप्यूटर की हार्ड डिस्क को शार्ट करडाटा मिटाने की कोशिश की, मोबाइल सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तोड़ दिए थे। शायद वह कुछ ढूंढ रहे थे जो उन्हें नहीं मिला। पुलिस ने हार्ड डिस्क और मोबाइल मुरादाबाद की विधि विज्ञान प्रयोगशाला में डाटा रिकवर करने के लिए भेजी, लेकिन डाटा सामने नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


125 फिंगर प्रिंट में एक का भी मिलान नहीं
केस की सबसे अहम कड़ी थी कि कातिल उनका परिचित था और परिसर में आता-जाता रहता था। पुलिस ने घर से मिले फिंगर प्रिंट का मिलान करने के लिए परिवार, रिश्तेदार, आईवीआरआई के जेनेटिक विभाग सहित अन्य विभागों से करीब 125 लोगों के फिंगर प्रिंट लिए थे। नवंबर, 2016 में आई रिपोर्ट में एक भी फिंगर प्रिंट नहीं मिला था।


तफ्तीश कर रहा हूं। विजिलेंस जांच के दस्तावेज मंगवाए हैं। इससे इनकार नहीं किया जा सकता है कि वैज्ञानिक की हत्या इन्हीं कारणों से हुई हो। - रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed