{"_id":"5ccdea12bdec22075875fe9c","slug":"81556998674-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा दिखाकर देवर ने की भाभी से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। तमंचा लेकर भाभी के घर में घुसे देवर ने उनसे दुष्कर्म करने की कोशिश की। विवाहिता के मुताबिक ससुरालियों से देवर की शिकायत करने के बाद से वह रंजिश मानता था। एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इज्जतनगर निवासी एक विवाहिता के पति एक निजी कंपनी में सेल्समैन की नौकरी करते हैं। बताया कि पति काम के सिलसिले में अक्सर शहर से बाहर रहते हैं। विवाहिता के मुताबिक उनका देवर उन पर बुरी नजर रखता है। शादी के कुछ दिन बाद से ही वह उन पर कमेंट करने लगा था। उन्होंने ससुरालियों से इसकी शिकायत की तो देवर ने कुछ दिन आना जाना भी बंद कर दिया। आरोप है कि 25 अप्रैल की शाम देवर तमंचा लेकर घर में घुस आया और कमरे में बंद करके उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। उसने बच्चों को भी तमंचा दिखाकर डरा दिया था। चीखपुकार सुनकर पड़ोसी इकट्ठे हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।