फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   विधायक के रिश्तेदार के घर 6.5 लाख की चोरी

विधायक के रिश्तेदार के घर 6.5 लाख की चोरी

Sat, 11 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
विधायक के रिश्तेदार के घर 6.5 लाख की चोरी
बिथरी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल के रिश्तेदार संजय शर्मा के घर का ताला तोड़कर चोर एक लाख की नकदी समेत करीब साढ़े छह लाख के जेवर और राशि रत्न चोरी कर ले गए। विधायक की सूचना पर पहुंची पुलिस एवं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन

सुभाषनगर में बदायूं रोड स्थित ग्रेटर कैलाश कॉलोनी निवासी कथावाचक संजय शर्मा का आश्रम राजघाट में है। वह ज्यादातर वहीं रहते हैं। यहां घर पर उनकी मां और पत्नी संध्या शर्मा रहती हैं। बृहस्पतिवार शाम संध्या मेडिकल कॉलेज में भर्ती अपनी बड़ी बहन को देखने चली गईं। देर होने पर वह घर लौटने के बजाय भरतौल में अपनी बड़ी बहन के घर चली गईं। उनकी सास दूसरे घर पर थीं। सुबह पड़ोसियों ने संध्या को घर के ताले टूटे होने की जानकारी दी। जब वह घर पहुंचीं तो पता चला कि चोर घर में रखे एक लाख रुपये, 3.5 लाख रुपये के जेवरात और दो लाख रुपये के राशि रत्न चोरी कर ले गए। वारदात के दौरान चोरों ने पड़ोस में रहने वाले अमर सिंह और सौरभ के घरों की बाहर से कुंडी लगा दी। रिश्तेदार के घर चोरी होने की सूचना विधायक ने पुलिस को दी। इसके बाद थाना सुभाषनगर पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड के साथ पहुंची। खबर मिलने पर संजय शर्मा भी आ गए। उनकी तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed