फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth held for beating policemen

स्कॉर्पियो में फर्राटा भरते पकड़ा तो पुलिसकर्मियों से की मारपीट

Thu, 03 May 2018 01:49 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 03 May 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
Youth held for beating policemen
youth
अपने रिश्तेदार की स्कार्पियो में दोस्तों के साथ घूम रहे दबंग को पुलिस कर्मियों ने पूछताछ के लिए रोका तो उसने पुलिस वालों पर हमला कर दिया। लड़कों ने दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मियों को पीटकर घायल कर दिया। वायरलेस पर मेसेज पास हुआ तो प्रेमनगर इंस्पेक्टर फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने स्कार्पियो को भी कब्जे में ले लिया है। घायल पुलिस कर्मियों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन

प्रेमनगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता के मुताबिक हेड कांस्टेबल नासिर हुसैन ने वायरलेस पर सूचना दी कि कुदेशिया पुल के पास पुरानी लोको कॉलोनी को जाने वाली सड़क पर काली फिल्म चढ़ी स्कार्पियो में चार संदिग्ध लड़के घूम रहे हैं। इस पर पुलिस ने स्कार्पियो को घेरकर रोक लिया। लड़कोें से पूछताछ करनी चाही तो उन्होंने पुलिसकर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। प्रेमनगर थाने के दरोगा अमित कुमार के पहुंचने पर लड़कों ने उनसे भी हाथापाई की। हमले में पीआरवी 151 के हेड कांस्टेबल नासिर हुसैन, कांस्टेबल कामिल, होमगार्ड जावेद अंसारी आदि घायल हो गए। इस बीच प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र भी फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्कार्पियो समेत चारों लड़कों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में लड़कों ने अपना नाम लोको कॉलोनी प्रेमनगर निवासी देश दीपक, निखिल राजपूत, अनुज राठौर और वीर सावरकर नगर निवासी आशीष सिंह बताया। स्कार्पियो देश दीपक के रिश्तेदार की है। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed