{"_id":"594debaf4f1c1b6f488b4682","slug":"81498278831-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग की घुड़की देकर सेल्स मैनेजर से दो लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग की घुड़की देकर सेल्स मैनेजर से दो लाख लूटे
Updated Sat, 24 Jun 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
पीलीभीत से भुगतान लेकर लौटे मूसा गुल मंजन कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर की अटैची से शुक्रवार साढे़ ग्यारह बजे दो बदमाशों ने चेकिंग की घुड़की देकर दो लाख रुपये लूट लिए। सेल्स मैनेजर चौपुला चौराहे से रिक्शे पर बैठकर कुतुबखाना जा रहे थे। उनके साथ हुई लूट की घटना से सनसनी फैल गई। कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद छानबीन शुरू कर दी है।
उन्नाव शहर के मोहल्ला किला निवासी अरशद सिद्दीकी कलकत्ता के मूसा गुल मंजन कंपनी में यूपी के एरिया सेल्स मैनेजर हैं। वह यहां कंपनी से बिकने वाले मॉल का आर्डर और भुगतान लेने के लिए बृहस्पतिवार को बरेली आए थे। वह बड़ा बाजार स्थित होटल भगवती में ठहरे थे। बृहस्पतिवार को उन्होंने बड़ा बाजार के गली वजीरगंज के दुकानदार फिरोज से एक लाख रुपया लिया था। शुक्रवार सुबह सात बजे वह पीलीभीत के मोहल्ला पंजाबियान निवासी अय्याज शमसी से आर्डर लेने गए थे। यहां से भी उन्होंने एक लाख रुपये भुगतान के साथ आर्डर लिया और बरेली आ गए। यहां उन्हें कंपनी के नाम ड्राफ्ट बनवाकर आर्डर बुक कराना था। पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे चौपुला चौराहे से वह रिक्शे पर सवार कुतुबखाना के लिए जा रहे थे। टीबी अस्पताल के सामने दो लोगों ने रिक्शा रोक लिया और चेकिंग होने की बात कहते हुए अरशद के हाथ में थमी लाल रंग की अटैची खुलवाकर देखते हुए उसमें रखे दो हजार के नोट के दो लाख रुपये लूट लिए और अटैची अरशद को थमा कर भाग निकले। जब अरशद ने अटैची से रुपये गायब देखे तो उनके होश उड़ गए। वह रिक्शे वाले के साथ कोतवाली पहुंचे और यहां तहरीर दी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। कोतवाली पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की।
मुझसे कहा, पीछे मुड़कर मत देखना
सुभाषनगर इलाके के करेली करगैना निवासी रिक्शा चालक चेतराम ने बताया कि एरिया मैनेजर अरशद दस रुपये किराया तय कर चौपुला से कुतुबखाना जाने के लिए रिक्शे पर बैठे थे। टीबी अस्पताल के सामने पहुंचते ही दो लोग सामने आ गए और रिक्शे का हैंडिल पकड़कर चेकिंग की बात कहकर एक साइड कर दिया। रिक्शा चालक के मुताबिक दोनों ने उनसे कहा कि पीछे मुड़कर नहीं देखना। बदमाश 45 से 50 साल की उम्र के थे और सुपारी शूट पहने थे।
विज्ञापन
मूसा गुल मंजन के एरिया मैनेजर के साथ हुई घटना की तहरीर पुलिस को मिल गई है। तहरीर के आधार पर छानबीन कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
रोहित सिंह सचवाण