फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four year old raped in Budaun

टॉफी दिलाने के बहाने चार साल की मासूम से दरिंदगी

Mon, 16 Jul 2018 11:35 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Mon, 16 Jul 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Four year old raped in Budaun
demo pic
चार साल की एक मासूम बच्ची को टॉफी दिलाने का लालच देकर एक युवक ने दरिंदगी की। पास ही रहने वाला युवक ने बच्ची को अपने घर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के चीखने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची तो परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई। परिवार वाले बच्ची को लेकर वजीरगंज थाने गए और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीएनए टेस्ट के लिए आरोपी के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित बच्ची के चाचा ने बताया कि उसके बड़े भाई दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। उनकी मूकबधिर भाभी बच्चों के साथ घर पर रहती हैं। रविवार शाम करीब सात बजे उनकी चार वर्षीय भतीजी मोहल्ले के बच्चों के साथ घर के बाहर गली में खेल रही थी। तभी वहीं रहने वाला इकबाल पुत्र इकरार बच्ची को टॉफी दिलाने का लालच देकर अपने घर ले गया। जहां उसने बच्ची से दरिंदगी की। उसकी हरकत से डरी सहमी बच्ची रोने लगी। तभी पकड़े जाने के डर से आरोपी भाग गया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची। परिवार वालों के पूछने पर बच्ची ने इकबाल की हरकत के बारे में बताया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। कुछ ही देर में एसओ आकाश कुमार और सीओ बिसौली सर्वेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। वजीरगंज थाने में बच्ची के चाचा की ओर से इकबाल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। रविवार देर रात पुलिस ने आरोपी इकबाल को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित बच्ची का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। डीएनए टेस्ट के लिए उसके शरीर से सैंपल लिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने घर में अकेला रहता है। उसके माता-पिता दिल्ली में रहते हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed