फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   धोखे से कागजों पर साइन कराकर हड़पी जमीन, रिपोर्ट दर्ज

धोखे से कागजों पर साइन कराकर हड़पी जमीन, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 16 Mar 2019 02:23 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 16 Mar 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
धोखे से कागजों पर साइन कराकर हड़पी जमीन, रिपोर्ट दर्ज
बरेली। इलाज के लिए रुपये देने के बदले दस्तावेजों पर साइन कराकर जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की मदद नहीं की तो उसने अधिकारियों से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

बारादरी के गंगापुर निवासी सुंदरलाल की इज्जतनगर के तुलाशेरपुर में खेती की जमीन है। उन्होंने जमीन विमलेश देवी और उनके पति अजीत सिंह को दे रखी है। सुंदरलाल ने बताया कि बीते साल 24 दिसंबर को तुलाशेरपुर निवासी मंजीत सिंह, अजीत सिंह, विरेश सिंह गुर्जर, निमेष पाल सिंह, रामरतन, पुष्पेंद्र, सुशील श्रीवास्तव, डिफेंस कॉलोनी निवासी जयवीर, बिहारमान नगला निवासी बाबूराम, लमखेड़ा निवासी मेहेंद्र पाल और छोटीविहार निवासी गनेश और पप्पू ने उनकी जमीन पर तोड़फोड़ कर कब्जा करने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 22 अप्रैल, 2016 को यह जमीन नवाबगंज के गांव लमखेड़ा निवासी महेंद्र से खरीदी है। रिजिस्ट्री कार्यालय से जानकारी लेने पर पता चला की पॉवर ऑफ अटार्नी के जरिए महेंद्र ने यह जमीन बेची है। सुंदरलाल ने बताया कि वह अनपढ़ हैं। कुछ वक्त पहले महेंद्र से उन्होंने इलाज के लिए पांच हजार रुपये लिए थे। इसके बदले उनसे कुछ दस्तावेजों पर साइन कराए गए थे। आरोप है कि धोखे से महेंद्र ने उन्हें रामनगर का निवासी दिखाकर फर्जी दस्तावेजों पर साइन करा लिए और जमीन बेच दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed