फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   71 लाख मोबाइल यूजर रखेंगे पुलिस भ्रष्टाचार पर निगाह

71 लाख मोबाइल यूजर रखेंगे पुलिस भ्रष्टाचार पर निगाह

Thu, 24 Jan 2019 01:58 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 24 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
71 लाख मोबाइल यूजर रखेंगे पुलिस भ्रष्टाचार पर निगाह
बरेली। योगी सरकार में रिश्वत और अवैध वसूली पर सख्ती के बावजूद लगातार दरोगा और सिपाहियों के रिश्वत मांगने के ऑडियो और वीडियो वायरल होने के बाद डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने बरेली रेंज के चारों जिलों के लिए पुलिस भ्रष्टाचार की शिकायत करने का प्लेटफार्म मुहैया कराया है। बुधवार को व्हाट्सएप नंबर 9454408999 को रेंज कार्यालय से जारी किया गया। अब पुलिस द्वारा विवेचना में रिश्वत मांगने, सटोरियों और जुआरियों से सेटिंग, ट्रैफिक पुलिस द्वारा खुलेआम वाहनों को पास कराने में लिए जाने वाले सुविधा शुल्क का छोटा वीडियो या ऑडियो बनाकर भेजा जा सकता है। डीआईजी ने बताया कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। बरेली समेत शाहजहांपुर, बदायूं, और पीलीभीत जिलों के लिए यह नंबर काम करेगा। बरेली रेंज में करीब 71 लाख मोबाइल यूजर पुलिस के लिए काम कर सकेंगे।
विज्ञापन


बरेली, बदायूं में सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर
यह नंबर जारी करने से पहले डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने टेलीकॉम कंपनी से संपर्क करके मोबाइल यूजर का डाटा इकट्ठा किया। बरेली में 3913772, शाहजहांपुर में 430000, बदायूं में 2058108 और पीलीभीत में 693000 मोबाइल यूजर सामने आए हैं। इनमें रोमिंग यूजर शामिल नहीं हैं। करीब 71 लाख मोबाइल यूजर सामने आने के बाद उन्होंने व्हाट्सएप नंबर नंबर जारी किया।
विज्ञापन


शिकायत की पुष्टि होते ही सस्पेंड
सहारनपुर में पोस्टिंग के दौरान डीआईजी राजेश कुमार ने यह प्रयोग करके संप्रदायिक दंगों पर नियंत्रण तक पाया था। उन्होंने बताया कि शिकायत आने के बाद संबंधित एसएसपी को जांच भेजी जाएगी। उनकी आंतरिक टीम भी काम करेगी। पुष्टि होने पर दरोगा या सिपाही को तत्काल सस्पेंड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed