फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रामबरात जुलूस बवाल प्रकरण- दूसरे पक्ष के आरोपों की भी होगी जांच

रामबरात जुलूस बवाल प्रकरण- दूसरे पक्ष के आरोपों की भी होगी जांच

Sat, 30 Mar 2019 01:39 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
रामबरात जुलूस बवाल प्रकरण- दूसरे पक्ष के आरोपों की भी होगी जांच
बरेली। मुर्गी वाली गली में राम बरात जुलूस के दौरान हुए बवाल में एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाकर शुक्रवार को मुस्लिम पक्ष की महिलाएं एसएसपी से मिलीं और अपनी भी रिपोर्ट कराने व निर्दोषों की गिरफ्तारी रुकवाने की मांग की। एसएसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुर्गे वाली गली की वहीदन, शहजादी, शाहजहां, मैना, रुखसाना समेत करीब पचास महिलाएं एसपी देहात संसार सिंह से मिलीं थीं। तब एसपी देहात ने उन्हें एसएसपी या एसपी सिटी से मिलने की सलाह दी थी। शुक्रवार को यही महिलाएं फिर एसएसपी दफ्तर आईं और एसएसपी मुनिराज जी. से मिलीं। बताया कि बवाल जुलूस के साथ चल रहे लोगों ने किया और उनकी गली में घुसकर उपद्रव किया। बारादरी पुलिस ने उनकी तहरीर तो ली नहीं, बल्कि हमलावरों की ओर से 22 लोगों पर रिपोर्ट कर दी। पुलिस चार निर्दोष लड़कों को जेल भेज चुकी है जिनमें दो नाबालिग और एक बीमार है। 26 मार्च को पुलिस ने देर रात दबिश के नाम पर घरों में तोड़फोड़ और महिलाओं से मारपीट की। निष्पक्ष जांच बारादरी के अलावा अन्य थाने की पुलिस से कराई जाए। उनकी ओर से भी रिपोर्ट कराएं। ऐसा नहीं हुआ तो बस्ती के सभी परिवार पलायन कर जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी। एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि पलायन की जरूरत नहीं है। केवल दोषियों पर ही साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी। कहा कि उनकी ओर से लगाए आरोपों की भी जांच करा ली जाएगी। दूसरी तरफ से जो दोषी होगा, उस पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed