{"_id":"5c7425bbbdec22739f7582cd","slug":"41551115707-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने सब्जी विक्रेता को पीटा, सात सौ रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवारों ने सब्जी विक्रेता को पीटा, सात सौ रुपये लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सोमवार रात इंदिरा चौक के नजदीक कुछ बाइक सवार लोगों ने एक सब्जी विक्रेता को पीट दिया। उसका ठेला पलट दिया और सात सौ रुपये लूट लिए। फिर मौके से फरार हो गए। सब्जी विक्रेता ने पुलिस को तहरीर दी है।
सब्जी विक्रेता वीरपाल पुत्र केवलराम कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्राहमपुर निवासी है। वह रोज की तरह सोमवार रात इंदिरा चौक के नजदीक विवेक विहार कॉलोनी वाली गली के सामने सब्जी बेच रहा था। आरोप है कि उसी समय बाइक सवार तीन-चार युवक वहां पहुंचे और उससे दिन भर की बिक्री के सात सौ रुपये लूट लिए। सब्जी विक्रेता ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद सब्जी का ठेला लौट दिया। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई लेकिन किसी ने सब्जी विक्रेता को बचाने की जहमत नहीं उठाई। आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गए। कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद पीड़ित को थाने ले गई। इस संबंध में देर रात तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।