{"_id":"5c5ddfd7bdec224db85269cd","slug":"41549656023-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब से 35 मौतों के बाद बरेली में भी अलर्ट, छापामारी शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब से 35 मौतों के बाद बरेली में भी अलर्ट, छापामारी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराध समीक्षा बैठक में डीआईजी ने भी दिए निर्देश, बारादरी पुलिस ने की कार्रवाई
बरेली। सहारनपुर और हरिद्वार में जहरीली शराब से 35 लोगों की मौत के बाद पुलिस विभाग भी अलर्ट हो गया है। लोकसभा चुनाव से पहले बुलाई गई अपराध समीक्षा बैठक में डीआईजी ने रेंज के सभी एसएसपी को अपराध नियंत्रण के साथ ही अवैध शराब पर रोकथाम के निर्देश दिए।
शुक्रवार को डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने कमिश्नर की बैठक से पहले अपराध समीक्षा बैठक की। जिलों से आए अधिकारियों को वारंटियों की धरपकड़ के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधों पर लगाम के साथ ही चुनाव से पहले शातिरों को सलाखों के पीछे डालें। कहा कि पारदर्शिता से कार्रवाई की जाए। शराब से मौतों का मामला डीआईजी की बैठक में छाया रहा तो देर रात मुख्य सचिव ने भी इसी बिंदु पर डीएम व एसएसपी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शराब के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के निर्देश दिए। कहा कि आबकारी विभाग के साथ संयुक्त टीम बनाकर छापामारी की जाए। अफसरों के आदेश पर रात में ही पुलिस ने शराब के अड्डों पर दबिश देनी शुरू कर दी। बारादरी पुलिस ने सेटेलाइट बस स्टैंड के पास पिट्ठू बैग लादे फरीदपुर के परा मोहल्ला निवासी युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से हरियाणा मेड अंग्रेजी शराब की 15 बोतलें मिलीं। पुलिस ने इन्हें सील कर दिया।
ट्रांसफर किए गए इंस्पेक्टरों को किया रिलीव
बरेली। चुनाव से पहले करीब तेरह इंस्पेक्टरों को जिले से दूसरे जिलों में ट्रांसफर किया गया था। इनमें से कई थाना प्रभारी भी थे। बीती रात इन्हें एकतरफा रिलीव कर दिया गया। इन्हें सात दिन में नई जगह तैनाती लेने को कहा गया है। अधिकांश इंस्पेक्टर जिले में ही दोबारा से पोस्टिंग के जुगाड़ में लगे हैं तो कुछ चुनाव बाद लौटने के लिए अभी से अधिकारियों की परिक्रमा कर रहे हैं। ब्यूरो