फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चार लाख दूंगा, फरहत को मार दो

चार लाख दूंगा, फरहत को मार दो

Sat, 09 Feb 2019 01:22 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
चार लाख दूंगा, फरहत को मार दो
बरेली। तीन तलाक और हलाला पीड़ितों की लड़ाई लड़ रही मेरा हक फाउंडेशन की फरहत नकवी की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है। खुलासा हुआ है कि जिस रजिया की हत्या के बाद फरहत ने उसके शौहर को जेल भिजवाया था, उसने फरहत की हत्या के लिए अपने पड़ोस के ही एक युवक को सुपारी देने की कोशिश की, लेकिन रजिया के साथ हुई नाइंसाफी की वजह से उससे हमदर्दी रखने वाले इस शख्स ने इसकी सूचना रजिया के परिवार वालों को दे दी। फरहत ने यह मामला जानकारी में आने के बाद पुलिस को सूचना दी है। शनिवार को वह थाने जाकर तहरीर देंगी।
विज्ञापन

स्वालेहनगर में रहने वाली रजिया को प्रेमनगर इलाके में रहने वाले उसके शौहर मोहम्मद नईम ने तीन तलाक देने के बाद घर में कैद कर लिया था और कई दिन तक उसे अमानवीय यातनाएं देता रहा था। फरहत की पहल पर रजिया को मरणासन्न हालत में कैद से छुड़ाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फरहत की पैरवी के बाद नईम को रजिया की हत्या के आरोप में आठ महीने से जेल भेज दिया गया था। उसके कई घरवाले भी जेल गए थे, लेकिन वे जमानत पर रिहा हो चुके हैं। नईम की सेशन कोर्ट के बाद हाईकोर्ट भी जमानत अर्जी खारिज कर चुका है।
विज्ञापन

फरहत के मुताबिक हाल ही में रजिया का एक पड़ोसी फैजान खान भी हाल ही में किसी मामले में जेल गया। वहीं उसकी मुलाकात रजिया के पति नईम से हुई थी तो नईम ने उसे फरहत को मारने के लिए पैसे देने की बात कही। फैजान जेल से जमानत पर रिहा हुआ तो उसने रजिया के परिवार वालों को यह बात बता दी। उसने यह भी बताया कि नईम ने उससे कहा कि अगर वह फरहत को नहीं मारेगा तो वह जब भी जमानत पर रिहा होगा तो खुद यह काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिया की बहन शुक्रवार को फैजान को साथ फरहत के घर पहुंची। फैजान ने पूरी बात फरहत के सामने दोहराई। यह भी बताया कि नईम ने जेल में उसे दो हजार रुपये भी दिए थे। कहा था कि फरहत की हत्या के लिए वह उसे चार लाख तक दे देगा। फरहत ने बताया कि उन्होंने इस मामले की जानकारी चौकी पुलिस को दे दी है। शनिवार को थाने में तहरीर देंगी। बोलीं, वह इस तरह की धमकियों से नहीं डरेंगी। रजिया के साथ नईम ने जो किया वह गंभीर अपराध है। फरहत ने यह भी बताया कि रजिया की मौत से पहले भी नईम के घर वाले उनसे मिलने आए थे और पैसों को लालच देकर समझौता कराना चाहते थे। तब रजिया की हालत बहुत खराब थी। उन्होंने उन लोगों को डांटकर लौटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed