फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   35 punks looking Bareilly zone

बरेली जोन के 35 बदमाशों की तलाश

Thu, 14 Jul 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 14 Jul 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली जोन के पुलिस अधिकारियों को 35 बदमाशों की तलाश है। इन बदमाशों को पकड़ने के लिए  सावन महीने में  विशेष अभियान चलाया जाएगा।  इसके लिए अफसरों ने एक दूसरे  को इन बदमाशों की सूची सौंपी। यह निर्णय आंवला स्थित फैक्ट्री में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जमुना प्रसाद की ओर से जोन के सीओ स्तर के अधिकारियों की बैठक में लिया गया।

बरेली जोन के पुलिस अधिकारियों ने बैठक  के दौरान अपराध, कानून व्यवस्था, श्रावण मास कांवड़ यात्रा के मार्ग एवं शांति व्यवस्था के संबंध में समन्वय स्थापित किया गया। जिसमें बरेली के अलावा पीलीभीत, बदायूं, रामपुर, शाहजहांपुर, मुरादाबाद तथा अन्य जिलों के एसपी तथा सीओ स्तर के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में ऐसे अपराधियों को चिन्हित किया गया जो रहने वाले दूसरे जनपद के है और अपराध अन्य जनपदों में कर रहे है। पुरस्कार घोषित अपराधियों व लापता एच एस की सूची भी एक दूसरे जिलों के अधिकारियों को शेयर की गई। बैठक में बताया गया कि श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं  की भीड़ को कहां क्या क्या आवश्यकता होगी। उन्हें मेडिकल कैंप तथा आने जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग की जानकारी के लिए पुलिस तथा सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं को तैनात करने का फैसला लिया। बैठक में यह भी फैसला लिया कि कहां-कहां रूट डायवर्ट किया जाए। बसों को किस-किस मार्ग से होकर निकालें। इन सभी के बारे में कार्य योजना तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed