फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   28 lakhs stolen in Sarf's shop

सर्राफ की दुकान में 28 लाख के जेवर चोरी

Sun, 17 Dec 2017 02:18 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sun, 17 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
28 lakhs stolen in Sarf's shop
‌िपपिऊफि्र्रिर ‌िपपि्र्रिंट लेती टीम

विज्ञापन
सेंथल कस्बे की मेन रोड पर स्थित गुप्ता मार्केट में आनंद ज्वैलर्स की दुकान में शुक्रवार रात नकब लगाकर चोर करीब 28 लाख के जेवरात और नकदी समेट ले गए। सुबह फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड बुलाकर छानबीन कराई गई लेकिन चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा। सराफ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश के लिए दो पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
गांव गोसलपुर निवासी बांकेलाल सेंथल की गुप्ता मार्केट में आनंद ज्वैलर्स के नाम से दुकान चलाते हैं। दुकान स्वामी बांकेलाल ने बताया कि वह शुक्रवार को शाम करीब पांच  बजे दुकान बंद करके गांव स्थित अपने घर चले गए थे। शनिवार सुबह जब उनकी दुकान के बराबर में स्थित अलवी जैदी अपना मेडिकल स्टोर खोलने आए तो उनकी दुकान में नकब लगी देखकर उन्हें फोन कर चोरी होने की सूचना दी। दुकान के ताले खोलकर देखा तो तिजोरी के ताले टूटे हुए थे। चोर दुकान के सोने और चांदी के जेवर, उनके भाई आनंद स्वरूप व सेवाराम के घरेलू जेवर, 15 हजार नकद और जरूरी कागजात लेकर चंपत हो गए थे। दुकान स्वामी के अनुसार, जेवर और नकदी समेत कुल 28 लाख की चोरी हुई है। सीओ गिरीश कुमार ने मौके पर छानबीन की। दुकान के अंदर से एक सब्बल मिला है। डॉग स्क्वाड दुकान के अंदर घूमकर रह गया। चोरी होने के बाद 50 लाख के नुकसान की चर्चा चली, लेकिन दोपहर होने तक चोरी हुए सामान की कीमत सराफ ने करीब 28 लाख बताई।
विज्ञापन


पुलिस जांच के छह अहम बिंदु 
- दीवार में जहां एक फुट चौड़ी नकब लगाई गई, उसी जगह दुकान में अंदर एक तरफ अलमारी और दूसरी तरफ टीन लगी थी। चोर थोड़ा भी जगह बदलते तो अंदर घुसना मुश्किल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- चोरों ने 28 लाख का सामान चुराया, लेकिन तिजोरी में 250 ग्राम चांदी, चांदी की प्लेट और नगदी छोड़ गए। 
- पुलिस हैरान है कि एक साथ दो चाबियों से खुलने वाले लॉक के अंदर लगा लीवर चोरों ने कैसे तोड़ दिया। और अगर लीवर टूट गया तो तिजोरी खुली कैसे। 
- चोरों ने जिन रैक में सामान नहीं रखा उन्हें तो नीचे निकालकर फेंका, जबकि सामान वाली रैक को नहीं फेंका गया। 
- नकब की जगह करीब आठ मीटर के घेरे में ईट बिखरी पड़ी थी, चोर भागने से पहले नकब की जगह पर ईट दोबारा सेट करके गए। अमूमन चोर ऐसा नहीं करते हैं। 
- पुलिस को दुकान के अंदर की तरफ मलबा नहीं गिरा मिला।
  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed