{"_id":"5cacfe16bdec22140d56b8db","slug":"21554841110-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग चोरों ने टेंपो से रुपये चुराए, एक पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग चोरों ने टेंपो से रुपये चुराए, एक पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मंदिर पास खेल रहे बच्चों में से एक ने पास ही खड़े एक टेंपो से रुपये चुरा लिए। पकड़े जाने पर उसने घटना कबूली और रुपये व सामान बरामद कराया। पुलिस ने नाबालिग चोरों को समझाकर उनके परिजनों को सौंप दिया।
प्रेमनगर में गांधीपुरम स्थित हनुमान मंदिर के पास खड़े एक टेंपो में लगा ताला तोड़कर पास ही खेल रहे बच्चों ने रुपये चोरी कर लिए। किला में मठ चौकी क्षेत्र निवासी टेंपो चालक ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि उसमें करीब तीन सौ रुपये और जरूरी कागज थे। पुलिस ने पास खेल रहे बच्चों से पूछताछ की तो रामलीला गौटिया निवासी 13 साल के बच्चे का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे पकड़ा तो बात खुल गई। उसकी निशानदेही पर चालक का फटा हुआ पर्स, लाइसेंस समेत अन्य कागज एक प्लाट से बरामद हुए। वहीं रुपये उसके साथी से बरामद हो गए। पुलिस ने दोनों बच्चों को उनके माता पिता को सौंप दिया।