फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   घर से लापता हुआ पूर्व सिपाही का बेटा, अपहरण का शोर

घर से लापता हुआ पूर्व सिपाही का बेटा, अपहरण का शोर

Fri, 01 Mar 2019 12:53 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
घर से लापता हुआ पूर्व सिपाही का बेटा, अपहरण का शोर
बरेली। सुभाष नगर थाना क्षेत्र से लापता दो बच्चों सचिन और प्रतीक का अभी तक सुराग नहीं मिला है तो बृहस्पतिवार को यहीं की करगैना बीडीए कॉलोनी से एक और बच्चा गायब हो गया। पूर्व सिपाही का बारह साल का बेटा गायब होने के बाद अपहरण का शोर मचा तो पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा लग रहा है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुभाषनगर हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि इकबाल सिंह पहले सिपाही पर तैनात थे। उन्होंने वीआरएस ले रखा है। विवाद के बाद पत्नी अलग रह गई हैं। उनका बारह साल का बेटा मनप्रीत सिंह काफी समय से अपनी मां के पास रह रहा था। अब कुछ समय से वह पिता इकबाल सिंह के साथ रहने लगा है। हाल ही में उसका एडमिशन कराया है। बताया गया कि गुरुवार दोपहर बाद से वह लापता है। जानकारी करने पर पता लगा है कि उसे किसी महिला के साथ जाते हुए देखा गया था। संभव है कि वह अपनी मां के साथ गया हो। अभी अपहरण जैसी कोई बात नहीं है, जानकारी जुटाकर बच्चे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed