{"_id":"5ca27b10bdec22146e0fa95e","slug":"201554152208-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र का शव सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र का शव सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र का शव रखकर हाईवे किया जाम
0 पांच घंटे तक चले जाम के बाद किसी तरह माने परिजन
0 मुआवजा, शस्त्र लाइसेंस की मांग, आश्वासन पर माने
अमर उजाला ब्यूरो
नवाबगंज (प्रयागराज)। रविवार की शाम सरांय जयराम गांव में वर्चस्व को लेकर अंधाधुंध फायरिंग के दौरान एक छात्र की मौत व अन्य तीन किसान के घायल होने से आक्रोशित ग्रामीण व परिजनों ने कौड़िहार बाजार में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।
प्रदर्शनकारी मृतक के परिजन को 50 लाख व घायलों को 15-15 लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे थे। सोमवार दोपहर लगभग ढाई बजे पोस्टमार्टम के बाद छात्र का शव लेकर परिजन कौड़िहार बाजार पहुंचे। इसके बाद हाईवे पर छात्र का शव रखकर जाम लगा दिया गया। प्रदर्शनकारी पीड़ित परिवार को मुआवजे के साथ ही तत्काल शस्त्र लाइसेंस देने की मांग कर रहे थे। सूचना पर मऊआईमा, होलागढ़, थरवई, सोरांव की फोर्स पहुंच गई। खबर मिलने पर एमएलसी वासुदेव यादव व प्रदेश सपा प्रवक्ता निधि यादव भी पहुंचे। लगभग पांच घंटे हाईवे पर जाम के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में एसडीएम सोरांव प्रेम कुमार मौर्य, एडीएम प्रशासन, सीओ सोरांव अमित श्रीवास्तव के समझाने व आश्वासन पर लोग शांत हुए।
पहले से थी आशंका, रूट डायवर्ट
पुलिस को इस बात की आशंका था कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन व ग्रामीण हंगामा कर सकते हैं। यही वजह रही कि नवाबगंज व मलाक हरहर से वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया था। इसके बावजूद भी पांच घंटे तक लोग हलाकान रहे।
विज्ञापन
फोटो 201,202,203,204 कौड़िहार में छात्र का शव रखकर किया जाम
घटना के बाद गांव में पसरा सन्नाटा, पीएसी फोर्स तैनात
नवाबगंज (ब्यूरो)। रविवार की शाम नवाबगंज के सरांय जयराम गांव में नाली की ईंट को लेकर अधाधुंध फायरिंग के दौरान एक छात्र की मौत व अन्य तीन किसान के घायल होने की घटना के दूसरे दिन गांव में सन्नाटा छाया रहा। भूख से तड़पते बेजुबान मवेशी खमोश दिखे। रविवार की शाम हुई घटना के बाद एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी का पहरा लगा हुआ है। गांव के लोग छात्र की मौत के बाद गमजदा दिखाई दिए। वहीं घटना में घायल रणजीत यादव उर्फ पूटेरे की हालत नाजुक बनी हुई है।
बता दें कि रविवार की शाम राम सिंह यादव के दरवाजे के पास बनी सरकारी नाली का ईंट गायब किये जाने लेकर प्रधान पुत्र पंकज पांडेय व रणजीत यादव समेत अन्य लोगों से विवाद हुआ था। वर्चस्व की लडाई को लेकर प्रधान पुत्र पंकज पांडेय, मुन्ना पांडेय, कुवंर पांडेय समेत एक अन्य ने अधाधुंध गोलियां चलाई। घटना के दौरान राज किशोर यादव, कुवंर बहादुर यादव, रणजीत यादव घायल हो गए। दरवाजे के पास खेल रहे कुलदीप यादव उर्फ छूरेबाज की मौत हो गई थी। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।