फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चुनावी ट्रांसफर में 35 इंस्पेक्टर इधर-उधर

चुनावी ट्रांसफर में 35 इंस्पेक्टर इधर-उधर

Thu, 07 Feb 2019 06:44 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
चुनावी ट्रांसफर में 35 इंस्पेक्टर इधर-उधर
बरेली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बरेली रेंज में तीन साल से जमे इंस्पेक्टरों के तबादले की पहली लिस्ट डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने जारी कर दी है। लिस्ट में बरेली से पंद्रह इंस्पेक्टर को रेंज के दूसरे जिलों में भेजा गया है। वहीं 35 इंस्पेक्टर को मौजूदा तैनाती से दूसरे जनपदों में भेजा गया है।
विज्ञापन

बरेली से शाहजहांपुर के लिए इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, बृजेश कुमार शर्मा, देवेंद्र कुमार, राजेश कुमार यादव, गोविंद सिंह का तबादला किया गया है। वहीं बरेली से बदायूं के लिए इंस्पेक्टर धर्मेद्र कुमार, अमर सिंह, इश्हाक हुसैन, महेंद्र सिंह को भेजा गया है। बरेली से पीलीभीत जाने वालों में सुरेंद्र कुमार, रेनुपाल, विजय कुमार सिरोही, कमल सिंह, राजेश कुमार, जय प्रकाश शामिल हैं। बदायूं से पीलीभीत के लिए नरेश पाल और अशोक सोलंकी का नाम शामिल है। बदायूं से बरेली के लिए राम नरेश, जगमाल सिंह और ललित का ट्रांसफर हुआ है। बदायूं से शाहजहांपुर के लिए चंद्रपाल सिंह और अजय कुमार यादव को भेजा गया है। शाहजहांपुर से बरेली के लिए धनंजय सिंह, दयाचंद्र शर्मा और रजी अहमद को भेजा गया है। शाहजहांपुर से बदायूं के लिए जसवीर सिंह और प्रवेश सिंह का नाम शामिल है। शाहजहांपुर से पीलीभीत के लिए बिरजाराम, पीलीभीत से शाहजहांपुर के लिए किरनपाल सिंह, सुरेश कुमार और योगेंद्र पाल शर्मा के नाम शामिल है। पीलीभीत से बरेली के लिए मनोज कुमार त्यागी, रविंद्र कुमार, राजकुमार भारद्वाज और चंद्र प्रकाश शुक्ला का ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed