फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘भ्रूण हत्या कराने वाले गिरोह ने डॉक्टर से किया था सौदा’

‘भ्रूण हत्या कराने वाले गिरोह ने डॉक्टर से किया था सौदा’

Sun, 10 Mar 2019 02:11 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 10 Mar 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
‘भ्रूण हत्या कराने वाले गिरोह ने डॉक्टर से किया था सौदा’
बरेली। भ्रूण हत्या कराने के लिए एक डॉक्टर से डील करते वक्त महिला के कथित परिजन का वीडियो दो दिन पहले वायरल हो गया था। इस मामले में सामने आया है कि क्षेत्र में भ्रूण हत्या कराने वाला एक गिरोह सक्रिय है, जो डॉक्टर को फंसाकर ब्लैकमेल करते हैं। तीन सदस्यों की जांच टीम ने शनिवार को भी रुपये लेकर भ्रूण हत्या करने के आरोपी डॉक्टर से पूछताछ की।
विज्ञापन

मझगवां पीएचसी में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संविदा पर तैनात डॉ. दिनेश का अलीगंज में भी क्लीनिक है। डॉ. दिनेश का बुधवार को भ्रूण हत्या कराने के लिए कथित परिजन से रुपयों की डील करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। इसकी जांच एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम की अध्यक्षता में बनाई गई तीन सदस्यों की टीम कर रही है। शनिवार को भी डॉक्टर से जांच टीम ने पूछताछ की। डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि क्षेत्र में भ्रूण हत्या कराने के लिए महिलाओं को डॉक्टरों के पास लाने वाले एक गिरोह की भी जानकारी मिली है। डॉक्टर के मुताबिक कि यह गिरोह डॉक्टरों से डील करते वक्त उनकी वीडियो बना लेते हैं। फिर उनसे रुपये ऐंठते रहते हैं। रुपये मिलना बंद हो जाते हैं तो यह लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। उनके मुताबिक अगर किसी महिला के परिजन ने वीडियो बनाई होती तो वह शिकायत लेकर भी आती। इस मामले में सिर्फ वीडियो वायरल हुई है, कोई लिखित या मौखिक शिकायत हमारे पास नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed