फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पुलिस की सुस्ती से सचिन और प्रतीक के परिवारवाले बेहाल

पुलिस की सुस्ती से सचिन और प्रतीक के परिवारवाले बेहाल

Tue, 26 Feb 2019 12:59 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की सुस्ती से सचिन और प्रतीक के परिवारवाले बेहाल
बरेली। सुभाष नगर थाना क्षेत्र से लापता दो बच्चों का कई दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। पुलिस दोनों मामलों में तलाश लगभग बंद कर दी है। ऐसे में बच्चों के परिवारवालों का हाल खराब है। इन लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। एक बच्चे के परिवारवालों ने 28 फरवरी को एसएसपी दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

खुसरो सेना पार्टी के बरेली लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी डोरीलाल कश्यप का पांच साल का बेटा सचिन 31 जनवरी को सुबह सात बजे घर के बाहर से लापता हो गया था। डोरीलाल ने गुमशुदगी दर्ज कराई तो पुलिस ने तलाश की। डोरीलाल के साले शिवा पर पुलिस को शक था, लेकिन उससे भी सचिन का सुराग न मिला। परिवार के नंबर सर्विलांस पर लगाने का भी कोई नतीजा नहीं निकला। डोरीलाल ने 28 फरवरी को धरने की चेतावनी दी है। वहीं, मढ़ीनाथ निवासी लेखपाल प्रवीन कुमार मिश्रा का बेटा प्रतीक 12 फरवरी की सुबह से लापता है। बताते हैं कि आर्मी पब्लिक स्कूल में 11 वीं का छात्र प्रतीक मां की डांट के बाद घर से चला गया था। पुलिस ने उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो लास्ट लोकेशन चंडीगढ़ में मिली। पुलिस के साथ परिवारवाले वहां तलाश कर आए पर पता नहीं लगा। प्रवीन का कहना है कि पुलिस उनके बेटे की तलाश में बिल्कुल रुचि नहीं ले रही है। सुभाष नगर थानाध्यक्ष बच्चू सिंह ने बताया कि प्रतीक पर पढ़ाई का दबाव था। वह नाराज होकर ही घर से गया है और मोबाइल बंद कर रखा है। नाराजगी दूर होने पर वह खुद लौट आएगा। सचिन के मामले में जरूर कई राज हैं। पुलिस हर पहलू पर जांच कर चुकी है पर उसका पता नहीं लग पा रहा। परिवारवालों से और जानकारी जुटाकर तलाश तेज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed