फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   धान प्रकरण : साहब की इच्छा ही नहीं ‘माफिया’ पर हो कार्रवाई

साहब की इच्छा ही नहीं ‘माफिया’ पर हो कार्रवाई

Fri, 01 Feb 2019 02:26 AM IST
Kunwar Pal Singh Kunwar Pal Singh
Updated Fri, 01 Feb 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
धान प्रकरण : साहब की इच्छा ही नहीं ‘माफिया’ पर हो कार्रवाई
बरेली। सीबीगंज की आरके राइस मिल में भंडारित करोड़ों के धान को ठिकाने लगाने के मामले में सीबीगंज थाने में तीन एफआईआर दर्ज हैं। पुलिस की ढीली छानबीन का फायदा उठाकर माफिया बुखारा रोड पर एक गोदाम में रखे लाखों के धान को भी ठिकाने लगाने से बाज नहीं आया। इस बीच थाने से लेकर अफसरों के दफ्तरों तक पंचायत के नाम पर खेल होता रहा। अफसरों की दखलंदाजी की वजह से ही तीन महीने पहले सीबीगंज थाने में तीन एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस की छानबीन एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी। कुछ दिखावटी पर्चे कटने के बाद यह जांच जस की तस पड़ी है।
विज्ञापन

दिल्ली के कालका जी में रहने वाले राकेश सिंह ने फर्जी फर्म के नाम पर परसाखेड़ा में आरके राइस मिल का एक हिस्सा किराये पर लिया था। यहां कई जिलों के दर्जनों आढ़तियों से बासमती और सुगंधा जैसी श्रेणी का धान खरीदकर रखा गया लेकिन राकेश सिंह ने किसी भी आढ़ती को इसका भुगतान नहीं किया गया। बाजार में धान के रेट चढ़ने के साथ जब आढ़तियों ने दबाव बनाना शुरू किया लेकिन तब तक खेल हो चुका था। इसके बाद मंडी समिति की तरफ से राकेश शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। वहीं राकेश शर्मा ने कोर्ट के जरिये आढ़तियों के खिलाफ धान लूटने की रिपोर्ट लिखवा दी। दोनों ही पक्षों की तरफ से दर्ज हुए मामलों की छानबीन में पुलिस ने कुछ नहीं किया। इंस्पेक्टर जेपी यादव के मुताबिक विवेचना अभी भी चल रही है।
विज्ञापन


एफआईआर दर्ज होने के बाद अभी जांच चल रही है। बुखारा रोड वाले गोदाम की हमको जानकारी थी। लेकिन यह गोदाम दूसरे सर्किल में होने की वजह से वहां रखे धान की जांच नहीं की गई। - सीमा यादव, सीओ द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed