{"_id":"5ccdea0ebdec2207237e1a3a","slug":"181556998670-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा सुंघाकर टेंपो सवार नर्स से की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नशा सुंघाकर टेंपो सवार नर्स से की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अस्पताल से घर लौट रहीं एक नर्स को नशा सुंघाकर टेंपो में उससे लाखों के जेवर लूट लिए गए। पीड़िता के मुताबिक आरोपी लूट करके उन्हें हनुमान मंदिर के पास छोड़ गए थे। महिला की शिकायत पर शनिवार को कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली के मोहल्ला आजमनगर निवासी जीनत आरा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की रिटायर्ड कर्मचारी हैं। जीनत अभी एक निजी अस्पताल में नर्स की नौकरी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम अस्पताल की बस से घर लौट रही थीं। चौकी चौराहे पर बस से उतरकर एक टेंपो में बैठीं। यहां टेंपो में बैठते वक्त बटलर प्लाजा से एक युवक भागता हुआ आया और उनके मुंह पर रुमाल फेंकता हुआ टेंपो में बैठ गया। बताया कि युवक के एक हाथ में रुमाल तो दूसरे में मोबाइल और एक छोटी शीशी थी। बताया कि टेंपो में बैठने के बाद उन्हें नशा चढ़ने लगा और वह बेसुध हो गईं। पेट्रोल पंप पर टेंपो से उतरकर चालक को दस रुपये देता बुजुर्ग ही सिर्फ उन्हें याद है। बताया कि कुछ देर बाद उनकी आंख सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर के पास खुली। यहां उनका पर्स, सोने की चेन, अंगूठी और सोने के कड़े गायब थे। बताया कि टेंपो में एक युवक-युवती, बुजुर्ग, चालक और आरोपी ही मौजूद थे।